'सिकंदर' के पिटने के बाद सलमान को ऑफर हुईं 4 फिल्में, आर्मी बैकड्रॉप वाली फिल्म पर दिखाया इंट्रेस्ट
Salman Khan New Project: सलमान खान की फिल्म पिछली फिल्म सिकंदर आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई। अब उनकी अगली फिल्म पर एक अपडेट आया है। खबरों की मानें तो ये फिल्म 2020 में हुई गलवान घाटी में हुई झड़प पर बनने वाली है। हालांकि इसी सब्जेक्ट पर अजय देवगन ने भी साल 2020 में फिल्म अनाउंस की थी। हालांकि वो फिल्म अभी तक बन नहीं पाई।
रिपोर्ट्स की माने फिल्म को 'शूटआउट एट लोखंडवाला' फेम अपूर्व लखिया डायरेक्टर करेंगे। फिल्म पर और क्या अपडेट है हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में विस्तार से बताते हैं।

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया ने सोर्स के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा कि सलमान ने इस प्रोजेक्ट में अपनी रुचि दिखाई है। इंडिया और चाइना के बीच जो घटना हुई थी उसे बड़े पर्दे पर दिखाना चाहते हैं। 2020 के जून महीने में दोनों देशों के झड़प हुई थी। 200 भारतीय सैनिकों ने चीन के 1200 सैनिकों को भगाया था। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हुए थे और चीन के 45 सैनिक मारे गए थे। इस झड़प के दौरान दोनों के देशों के बीच गोलीबारी भी हुई थी। लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर 45 साल में पहली बार फायरिंग हुई थी।
फिल्म इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3 पर बेस्ड होगी। इस बुक को शिव अरूर और राहुल सिंह ने लिखी है। इस चैप्टर में उन्होंने गलवान के बारे संघर्ष के बारे में बताया है। किताब के राइट्स 2023 अप्रैल में अपूर्व लखिया ने खरीदे थे। इस खबर के बाद ये बात उठ रही है कि सलमान को आर्मी बैकड्रॉप वाली फिल्म करनी है। बीते साल खबर आई कि वो धर्मा प्रोडक्शन की 'द बुल' में नजर आएंगे। ये फिल्म 'ऑपरेशन कैक्टस' पर बेस्ड थी। लेकिन बाद में फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। सलमान और करण के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से किसी प्रकार का कोई बयान भी सामने नहीं आया।
खबरें ये भी हैं कि सलमान खान को सिद्धार्थ आनंद,अली अब्बास जफर और कबीर खान ने भी फिल्में ऑफर की हैं। लेकिन सलमान ने सबसे ज्याद इंट्रेस अभी इस प्रोजेक्ट पर दिखाया है। हालांकि अभी तक कुछ भी फाइनल और ऑफिशियल नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications