'बैटल ऑफ गलवान' के लिए सलमान खान क्यों कर रहे हैं इतनी कड़ी मेहतन?
Salman Khan New Film Update: सलमान खान इन दिनों फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में जुटे हुए हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही उनके फैंस इस फिल्म से जुड़ी हर एक चीज की जानकारी के लिए एक्साइटेड रहते हैं। सलमान इस फिल्म में आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। इसके लिए वो खूब मेहनत कर रहे हैं। जिम में पसीना बहा रहे हैं और डाइट को भी सख्त कर लिया है।
सलमान ने इस फिल्म के लिए अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव क्यों किया है। इसके बारे में उन्होंने हाल ही में एक इवेंट में जानकारी दी है। सलमान ने इसकी वजह एक्शन सीक्वेंस बताया है।

न्यूज एजेंसी PTI करते हुए सलमान ने कहा, "इस फिल्म का किरदार फिजिकली रूप से बहुत चैलेंजिंग और डिमांडिंग है। हर साल, हर महीने, हर दिन यह और भी मुश्किल होता जा रहा है। मुझे अब इसे यानी अपनी ट्रेनिंग को ज़्यादा समय देना होगा। पहले, मैं इसे एक या दो हफ़्ते में आराम से कर लेता था, लेकिन अब मैं दौड़ रहा हूं, एक्सरसाइज कर रहा हूं। क्योंकि फिल्म की मांग ही यही है। उदाहरण के लिए, सिकंदर में, एक्शन अलग था। किरदार अलग था। लेकिन ये मूवी शारीरिक रूप से कठिन है खासकर लद्दाख में, ऊँचाई पर और ठंडे पानी में शूटिंग करना है। ये सब बहुत अलग और चुनौतियों से भरा हुआ है।"
सलमान ने आगे कहा, "मेरे पास लद्दाख में 20 दिन और फिर ठंडे पानी में सात-आठ दिन बिताने का मौका है। हम इसी महीने शूटिंग शुरू करेंगे।" इससे ये क्लियर हो गया है कि फिल्म की शूटिंग अब अगस्त की जगह जुलाई में शुरू होगी। बता दें, सलमान की फिल्में हमेशा ईद के दिन रिलीज होती रही हैं।लेकिन इस बार उन्होंने स्वीकार किया कि 'बैटल ऑफ गलवान' जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हालांकि इस बात पर अभी तक ऑफिशियली मुहर नहीं लगी है। इसलिए oneindia hindi भी इसकी पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications