'सलमान खान मुझे दर्द देकर खुश होता था', एक्स गर्लफ्रेंड ने खोली भाईजान की ऐसी पोल-पट्टी

Salman Khan and Somy Ali: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी सुपरहिट फिल्मों के साथ साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। संगीता बिजलानी से लेकर सोमी अली, ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ जैसी कई ग्लैमरस हीरोइनों के साथ सलमान खान के अफेयर के चर्चे रहे हैं।

सलमान खान और सोमी अली का अफेयर
सलमान खान और सोमी अली के अफेयर के बारे में तो हर कोई जानता है। आपको बता दें कि पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय के सथ रिलेशनशिप में आने से पहले सलमान खान एक्ट्रेस सोमी अली के साथ एक सीरियस रिश्ते में थे। कहा जाता है कि दोनों लिव इन में रहते थे और शादी भी करने वाले थे।

Salman Khan and Somy Ali

कौन हैं सोमी अली?

आपको बता दें कि सोमी अली एक पाकिस्तानी-अमेरिकी एक्ट्रेस, लेखिका, फिल्म निर्माता, मॉडल और एक्टिविस्ट हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। वह साल 2007 से नो मोर टियर्स नामक एक एनजीओ चलाती हैं।

सोमी अली ने सलमान खान पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप

सलमान खान से ब्रेकअप होने के बाद सोमी अली खान ने एक्टर पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए थे जो कोई सोच भी नहीं सकता। सोमी अली ने सरेआम सलमान खान के बार में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे और उनका अपमान भी किया था। सोमी अली ने सलमान खान पर बुरा बर्ताव करने के साथ साथ उनके साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया था।

'सलमान खान लड़कियों को ऑफर देता था'

सोमी अली ने एक इंटरव्यू में कहा था- सलमान खान को जब जो चीज चाहिए आसानी से मिल जाती थी। कई लड़कियां तो खुद से जाकर सलमान खान को रिझाती थीं जबकि कुछ लड़कियों को वो अपनी आंखों से ऑफर देता था। सोमी अली ने साफ कहा था कि उनका शोषण हुआ था।

'सलमान खान मुझे दर्द देता था'

सोमी अली ने उस इंटरव्यू में कहा था- सलमान खान मुझे दर्द देता था, उसे ऐसा करने में खुशी मिलती थी। उसके ढेर सारे अफेयर्स थे और वह खुलेआम लड़कियों को छेड़ता था। वो मुझे बदसूरत, बेवकूफ और गूंगा कहकर चिढ़ाता था। मुझे नीचा दिखाता था।

'मैं सलमान खान से शादी करने के लिए ही भारत आई थी'

-सोमी अली ने आगे कहा था- जब सलमान खान को मेरे अफेयर्स के बारे में पता चला तो वो मुझे पीटने लगा था। उसे लगता था कि सिर्फ मर्द ही धोखा दे सकते हैं महिलाएं नहीं। सोमी अली ने आगे कहा- मैं सिर्फ सलमान खान से शादी करने के लिए ही भारत आई थी।

-सोमी अली ने कहा था- मैं उस वक्त एक 16 साल की लड़की थी और सलमान खान की फैन थी। मैं एक ऐसी क्रश थी जो सलमान खान से शादी करने के लिए अमेरिका से भारत आई थी। सलमान खान मेरे साथ बर्ताव कर सकता था लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

-जानकारी के अनुसार साल 1991 से लेकर 1999 तक सलमान खान और सोमी अली रिलेशनशिप में थे। ऐसे में दोनों का अफेयर 8 साल तक चला था। सोमी अली ने ही सलमान खान को पहले प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों के रिश्ते की शुरुआत हो गई थी।

सोमी अली के 4 अफेयर्स

-वहीं साल 1999 में ब्रेकअप के बाद सोमी अली वापस अमेरिका चली गई थीं। वहां जाकर उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। कहा जाता है कि अमेरिका में सोमी अली के 4 अफेयर्य रहे थे। सबसे पहले वह एक इंडियन सर्जन के साथ रिलेशनशिप में आई थीं।

-उसके बाद एक पत्रकार, फिर एक कॉर्पोरेट लॉयर और आखिर में अपने प्रोफेसर के साथ ही उनका अफेयर चलने लगा था। सोमी अली और सलमान खान के रिश्ते को खत्म हुए 25 साल से अधिक हो गए हैं, बावजूद इसके वो सलमान पर आरोप लगाती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+