Salman Khan का फीमेल ने पकड़ा हाथ फिर सरेआम किया किस, भाईजान ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो वायरल

Salman Khan Viral Video: बीती रात बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे भी शामिल हुए। लेकिन इस सबके बीच सलमान खान ने पार्टी में सबसे ज्यादा लाइमलाइट लूटी। सोशल मीडिया पर उनके तमाम फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

दरअसल, सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें भाईजान अपने सभी फैंस से मिलते हैं. इस दौरान एक फीमेल अचानक सलमान से मिलती हैं और उन्हें हग करके आई लव यू कहती है। वह यहीं नहीं रूकी सलमान का हाथ पकड़कर उन्हें अचानक किस किया। जिसकी वजह से भाईजान थोड़े से असहज हो गए।

Salman Khan

वायरल वीडियो में सलमान खान को किस करने के बाद फीमेल फैन ने एक्टर के साथ फोटो क्लिक कराई। इस दौरान एक्टर काफी असहज हो गए और उन्होंने अपना हाथ पीछे खींच लिया। इसके बाद एक्टर ने अपनी फैन को थैंक्यू कहा और वह से चले गए। भाईजान का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान खान की इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, भाईजान जैसा कोई नहीं। वहीं कुछ फैंस ने फीमेल फैन की इस हरकत पर एक्टर की सिक्योरिटी पर सवाल उठाए। एक ने लिखा, 'इतनी सुरक्षा के बावजूद कैसे कोई इस तरह सेल्फी के लिए आ गया।' लुक की बात करें तो, इस दौरान भाईजान ने ब्लैक पैंट सूट और ब्लू शर्ट पहले नजर आए।

इससे पहले सलमान का एक और वीडियो सामने आया था। जिसमें वह सालों बाद अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन को हग करते हुए नजर आए। जो कि हर इवेंट में एक दूसरे को इग्नोर करते थे। ये वीडियो वायरल होने के बाद फैंस काफी दंग रह गए। लोग इसे ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक से जोड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+