ये क्या! जेब में आधा भरा ग्लास डालते दिखे सलमान खान, हैरान फैंस पूछते रह गए सवाल

पार्टी में एंट्री लेते हुए सलमान खान पॉकेट में आधा भरा हुआ ग्लास लिए नजर आए। भाईजान को ऐसा करते देख फैंस भी कन्फ्यूज हो गए।

मुंबई, 5 सितंबर: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की दीवानगी फैंस के लिए कम नहीं है। सलमान का हर अंदाज फैंस को खूब भाता है और लोग भाईजान का स्टाइल कॉपी करने में कोई कसर भी नहीं छोड़ते। लेकिन इस बार एक पार्टी में एंट्री लेते हुए सलमान खान पॉकेट में आधा भरा हुआ ग्लास लिए नजर आए। भाईजान को ऐसा करते देख फैंस भी कन्फ्यूज हो गए। सलमान खान का ये अंदाज देखकर फैंस भी हैरान हैं और सोच रहे हैं कि आखिरकार ये भाईजान का स्टाइल है या फिर इसमें कुछ राज है।

भाईजान की अजीब हरकत

भाईजान की अजीब हरकत

सलमान खान का अंदाज फैंस को खूब भाता है। भाईजान की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। लेकिन इस बार सलमान खान का अंदाज फैंस को उस वक्त कंफ्यूज कर गया, जब भाईजान पॉकेट में आधा भरा हुआ ग्लास फिट करते दिखे।

वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, सलमान खान को एक बर्थडे बैश में एंट्री करते हुए देखा गया। इस दौरान भाईजान जैसे ही अपनी कार से निकलते हैं तो एक आधे भरे हुए ग्लास को जींस के पॉकेट में डालने की कोशिश करते हैं। इसके बाद वे गाड़ी का दरवाजा बंद करते हैं और ऐसे ही इवेंट में जाते हैं। एचटी सिटी ने ये वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया है।

कंफ्यूज हुए फैंस

कंफ्यूज हुए फैंस

इसके बाद जब भाईजान पार्टी से बाहर आते हैं, तब भी ग्लास उनके पास ही नजर आता है। अब सलमान खान के इस अंदाज से फैंस भी हैरान हैं। कुछ लोग इसे एक्टर का नया स्टाइल बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग हैरत में पड़कर ये सवाल पूछ रहे हैं कि क्या इसमें पानी है या फिर वोडका?

'ग्लास में क्या था भाई?'

'ग्लास में क्या था भाई?'

एक फैन कंफ्यूज होकर कमेंट करता है कि भाई ग्लास में क्या था? जबकि एक अन्य यूजर कहता है कि वोडका या फिर टॉनिक? वहीं एक तीसरा यूजर कहता है कि पैंट की पॉकेट में ग्लास। एक यूजर पूछता है कि ये पानी है? अब सलमान खान का ये फनी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

हैरत में हैं फैंस

हैरत में हैं फैंस

सलमान खान का ये अंदाज काफी नया है और लोग इसे देखकर हैरत में पड़ रहे हैं। हालांकि, भाईजान की तरफ से इसे लेकर कुछ कहा नहीं गया। फिलहाल सलमान खान का ये विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सलमान का वर्कफ्रंट

सलमान का वर्कफ्रंट

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर को आखिरी बार फिल्म 'अंतिम' में देखा गया था। अब सलमान खान अपनी अगली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में पूजा हेगड़े, वेंकटेश दुग्गाबती, जगपति बाबू, राघव जुयाल और शहनाज गिल के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एक्टर के पास कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'टाइगर 3' भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+