राजनाथ सिंह की एक चेतावनी के बाद सलमान खान लेने जा रहे हैं बड़ा फैसला! बदल देंगे सच्चाई?

Salman Khan to Take Big Decision: सिकंदर फ्लॉप होने के बाद अब सलमान खान नई फिल्म में जुटे हुए हैं। इसका नाम बैटल ऑफ गलवान है, जिसे अपूर्व लाखिया डायेरक्ट कर रहे हैं। सलमान खान की ये फिल्म गलवान वैली में हुई भारत-चीन झड़प पर आधारित है। ये घटना साल 2020 में हुई थी। जिसमें 400 भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों का जमकर सामना किया था। इस झड़प में कई जवान भी शहीद हुए थे।

Salman Khan to Take Big Decision

इस झड़प में कर्नल संतोष बाबू भी शहीद हुए थे। रिपोर्ट्स की माने तो सलमान उन्हीं की भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन बीते दिनों सलमान खान की मीटिंग रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से हुई। जिसमें सलमान ने फिल्म की शूटिंग में आने वाली परेशानियों के बारे में बताया। रिपोर्ट्स की माने तो तब रक्षा मंत्री ने सलमान को हिदायत दी थी कि फिल्म में चीन को बदनाम न किया जाए। जिसके बाद कई सवाल उठने लगे।

3 फरवरी 2022 को बीबीसी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 15 जून 2020 को गलवान घाटी झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की मौत हो गई थी। इसकी घोषणा भारत ने की थी। लेकिन चीन ने अपने हताहत होने की खबर नहीं दी। खबरों की माने तो चीन को इस झड़प भारी नुकसान हुआ था। अब रक्षा मंत्री की हिदायत के बाद सलमान किन तथ्यों को छोड़ोंगे? बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट में बताया गया कि सलमान ने रक्षा मंत्री को ये विश्वास दिलाया है कि फिल्म एंटी चाइना नहीं होगी। क्योंकि हाल ही के दिनों भारत और चीन के रिश्ते वैश्विक स्तर पर सुधर रहे हैं। इसिलए डिप्लोमैटिक स्तर पर भारत नहीं चाहता कि चीन से रिश्ते बिगड़ें। फिल्म अगर एंटी-चाइना नहीं होगी तो फिल्म में सलमान और उनकी टीम क्या दिखाएगी। क्योंकि ये सच है कर्नल बी संतोष बाबू शहीद इसी झड़प में हुए थे।

बैटल ऑफ गलवान फिल्म की कहानी लेखक और पत्रकार शिव अरूर और राहुल सिंह की नॉवेल 'इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3' पर बेस्ड है। ऐसे में सलमान और उनकी टीम कहानी पर कितना बदलवा करती है और लेखक इसकी परमिशन देते हैं या नहीं। ये भी देखने की बात है। फिलहाल सलमान लद्दाख में फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+