सलमान खान की 'टाइगर 3' ने रिलीज होने से पहले ही मचाया ऐसा धमाल, एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

Tiger 3 Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस कटरीना कैफ की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को एंटरनेटन करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। ये दमदार जोड़ी फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाली है जो कि आगामी 12 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ के साथ साथ इमरान हाशमी भी नजर आने वाले हैं।

'टाइगर-3' की एडवांस बुकिंग शुरू
भाईजान की 'टाइगर-3' के लिए फैंस में क्रेज साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही लोगों के बीच धूम मचा रखी है। वहीं सलमान खान के नए-नए प्रोमो भी खूब हंगामा मचा रहे हैं। फिलहाल फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस मूवी की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और इसके आंकड़े आपको हैरान कर देंगे।

tiger 3

2 दिनों में एडवांस बुकिंग में मचा धमाल
यशराज बैनर की इस मूवी की एडवांस बुकिंग गत 4 नवंबर 2023 से ही शुरू हो चुकी है। इस फिल्म ने 2 दिनों के अंदर ही एडवांस बुकिंग में ऐसा धमाल मचाया है कि अब सलमान खान हर किसी को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म ने दो दिन में ही इतनी एडवांस बुकिंग कर ली है कि हर कोई इसे देख हैरान हो रहा है। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवीज 'पठान' और 'जवान' को पछाड़ देगी।

2 दिन में डेढ़ लाख टिकट्स बिके
लोगों को सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' से काफी उम्मीदें हैं। वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए लग रहा है कि ये मूवी दर्शकों को निराश नहीं करेगी और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होगी। सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडवांस बुकिंग के शुरू होने के दो दिनों के अंदर ही इस फिल्म की 1 लाख 42 हजार के ज्यादा टिकट्स बिक चुकी है जिसमें 1 लाख 38 हजार से ज्यादा टिकट 2डी शोज की हैं। इसके अलावा 2713 टिकट आईमैक्स 2डी और 513 टिकट 4डीएक्स की बिकी हैं।

एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई
इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 2डी से 3 करोड़ 99 लाख 65 हजार के करीब कमाई कर ली है, तो वहीं नॉर्मल थिएटर्स से इसने 305550 की कमाई की है। 'टाइगर 3' का भारत में 2 दिनों के अंदर ही कुल ग्रॉस कलेक्शन अब तक 4.2 करोड़ रुपए का हुआ है। आपको बता दें कि मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'टाइगर 3' को आगामी 12 नवंबर 2023 (दिवाली) पर कुल 7392 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+