बस 5 दिन में खत्म होगा इंतजार, थिएटर्स में सलमान खान की 'टाइगर 3' मचाएगी धूम, मूवी ने कमा लिए हैं इतने करोड़

Tiger 3 Countdown Begins: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की अपकमिंग स्पाई थ्रिलर फिल्म 'टाइगर 3' दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार नजर आ रही है। इस फिल्म के साथ साथ सलमान खान और कैटरीना कैफ भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। ये फिल्म आगामी 12 नवंबर 2023 (रविवार) दिवाली के शुभ अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ऐसे में इसे रिलीज होने में सिर्फ 5 दिन बचे हैं।

5 दिन बाद रिलीज होगी भाईजान की 'टाइगर 3'
लोगों की मानें तो सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' के साथ उनकी दिवाली में चार चांद लग जाएंगे। दर्शकों को टाइगर फ्रेंचाइजी के इस सीक्वल मूवी का लंबे समय से इंतजार था। अब सलमान खान अपने फुल एक्शन अवतार के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और टिकटों की बिक्री के मामले में ये धूम मचा रही है।

tiger 3

रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी 'टाइगर 3'
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'टाइगर 3' ने अब तक एडवांस बुकिंग में 22 लाख 7 हजार 605 टिकट बेचे हैं। इसी के साथ फिल्म ने फर्स्ट डे ही अब तक एडवांस बुकिंग में ही 6.48 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग के आंकड़े ये साफ बता रहे हैं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू परफॉर्मेंस करने वाली है और रिकॉर्ड तोड़ कमाई की भी पूरी उम्मीद है।

कई सुपरहिट फिल्मों को पछाड़ सकती है 'टाइगर 3'
आपको बता दें कि इससे पहले सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' और 'एक था टाइगर' ने भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही दमदार कारोबार किया था। फिल्म 'एक था टाइगर' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 263 करोड़ रुपए कमाए थे तो वहीं 'टाइगर जिंदा है' ने 321 करोड़ रुपए का कुल कलेक्शन किया था। अब फिल्म मेकर्स को 'टाइगर 3' से कहीं ज्यादा कमाई करने की उम्मीदें हैं। लोगों की मानें तो ये फिल्म रजनीकांत की 'जेलर', थलपति विजय की 'लियो' और शाहरुख खान की 'पठान' और 'जवान' को भी पछाड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+