'ऐश्वर्या राय के साथ काम मत करना, नहीं तो..', सलमान खान ने अभिषेक बच्चन को दी थी धमकी और फिर जो हुआ....
Salman Khan and Aishwarya Rai: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक समय पर पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के प्यार में पागल थे। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों का ब्रेकअप दर्दनाक तरीके से हुआ था। वहीं इस ब्रेकअप से उबरने में सलमान खान को काफी समय लग गया था।
ऐश्वर्या राय और सलमान खान का ब्रेकअप
कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप होने के बाद सलमान खान ने ये ठान लिया था कि वो एक्ट्रेस को बॉलीवुड में काम नहीं करने देंगे। ऐसे में जिस सलमान खान ने कभी ऐश्वर्या राय का करियर बनाने के लिए फिल्म मेकर्स के पास उनकी सिफारिश की थी, उसी ने मेकर्स से ये भी कहा था कि एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में काम न दिया जाए।

ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड में नहीं मिल रहा था काम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान से ब्रेकअप करने के बाद ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम नहीं मिल पा रहा था। कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया गया है कि सलमान खान के कहने पर ऐश्वर्या राय को कई फिल्मों से निकाल दिया गया था। जानकारी के अनुसार शाहरुख खान की फिल्म चलते-चलते में पहले ऐश्वर्या राय को लीड एक्ट्रेस का रोल दिया था लेकिन बाद में उनको रानी मुखर्जी से रिप्लेस कर दिया गया।
अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या के साथ की थी फिल्म
कहा जाता है कि उस समय कोई भी एक्टर और फिल्म मेकर ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म करने के लिए तैयार नहीं हो रहा था। उस समय बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन बॉलीवुड में अपना करियर जमाने में लगे हुए थे। अभिषेक बच्चन ने ही सबसे पहले ऐश्वर्या राय के साथ काम करने के लिए हामी भरी थी।
सलमान खान ने अभिषेक को दी थी धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब सलमान खान को इस बात का पता चला तो वह बहुत गुस्सा हो गए थे। उन्होंने पर्सनली अभिषेक बच्चन से इस बारे में बात की थी। कहा जाता है कि सलमान खान ने अभिषेक बच्चन को ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म में काम न करने के लिए कहा था लेकिन अभिषेक ने इससे साफ इनकार कर दिया था। इस बात पर सलमान खान ने अभिषेक की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की थी।
अभिषेक ने सलमान खान से कह दी थी ऐसी बात
कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा गया था कि अभिषेक बच्चन के ऐश्वर्या राय के साथ काम करने के लिए हामी भरने के बाद से ही दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत भी हो गई थी। वहीं इस दोस्ती के बाद ही ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन रिलेशनशिप में आ गए थे। आने वाले सालों में दोनों के बीच का ये रिश्ता और मजबूत होता चला गया। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने कई फिल्मों में एकसाथ काम किया है।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी
इसके बाद साल 2007 में अभिषेक बच्चन ने बड़ी ही धूमधाम से ऐश्वर्या राय से शादी कर ली थी। दोनों की एक प्यारी सी बेटी आराध्या भी है जो कि फिलहाल 12 साल की हैं। वहीं पिछले कुछ समय से कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच अनबन चल रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications