Salman Khan Threat: सलमान खान को कहां से आया था धमकी भरा मेल? मुंबई पुलिस ने दी ये बड़ी जानकारी
हाल ही में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को धमकी भरा मेल मिला था। जिसके बाद से मुंबई पुलिस लगातार इस मेल की जांच कर रही है। अब पुलिस को पता चल गया है कि आखिर ये मेल कहां से आया था।

Salman Khan Threat: बॉलीवुड के सुपस्टार सलमान खान को लेकर इन दिनों उनके परिवार वाले और फैंस काफी चिंतित हैं। हाल ही में एक्टर को एक धमकी भरा मेल आया था। जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद से पुलिस ने उन्हें मुंबई से बाहर फिल्म की शूटिंग के लिए जाने से मना किया है। यहां तक कि, एक्टर की सुरक्षा अब और भी बढ़ा दी गई है। वहीं अब इस मामले में मुंबई पुलिस को एक बड़ा अपडेट मिला है। जानकारी के मुताबिक अब पुलिस को पता चल गया एक्टर को ये मेल आखिर कहां से आया था।
यहां से आया था सलमान खान को धमकी भरा मेल
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को धमकी भरे मेल की जांच में जुटी पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि, मेल यूके में एक मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ है। हालांकि ये मेल किस शख्स ने भेजा था इसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस अब उस व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास कर रही है जिसके नाम पर नंबर रेजिस्टर है।
एक्टर की बढ़ाई गई सुरक्षा
बता दें कि, 18 मार्च को सलमान खान के मैनेजर को ये धमकी भरा मेल आया था। जिसमें लिखा गया था कि, गोल्डी बराड़ को सलमान खान से बात करनी है। इस मामले को अगर क्लोज करना है तो जितनी जल्दी हो सके बात करा दो। अगर अभी नहीं कराई तो मिलकर करा दो। नहीं तो जल्द ही उन्हें एक बड़ा झटका मिलने वाला है। इस मेल के बाद अभिनेता की सुरक्षा और भी टाइट कर दी गई। वहीं मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित बराड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications