Tiger 3 में ऐसे होगी सलमान खान की एंट्री, 10 मिनट के इस सीन को देखकर लोगों के उड़ेंगे होश

Tiger 3 Salman Khan Entry: बॉलीवुड के सुल्तान यानी सलमान खान की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 जल्द ही रिलीज होने वाली है। सलमान खान के फैंस बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। लोगों में इस मूवी को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। इस बात का अंदाजा फिल्म की एडवांस बुकिंग आंकड़ों को देखने के बाद आसानी से लगाया जा सकता है। फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। वहीं रिलीज होने से 3 दिन पहले फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

'टाइगर 3' में सलमान खान की ऐसे होगी एंट्री
खबर है कि यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की नई मूवी 'टाइगर 3' में सलमान खान का एंट्री सीक्वेंस बहुत ही दमदार होने वाला है। इस बात का खुलासा फिल्म के डायरेक्ट मनीष शर्मा ने खुद किया है। उन्होंने बताया है कि फिल्म में सलमान खान का 10 मिनट का लंबा एंट्री सीन होगा। इतना ही नहीं डायरेक्टर ने दावा किया है कि सलमान खान की जानदार एंट्री देखकर उनके फैंस के होश उड़ सकते हैं।

Tiger 3 Salman Khan

फिल्म के डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
पिंकविला को दिए गए एक इंटरव्यू में टाइगर 3 के निर्देशक मनीष शर्मा ने बताया- सलमान खान ने हमें कई सारे एंट्री सीक्वेंस दिए हैं। वहीं फिल्म टाइगर जिंदा है में भी सलमान खान की दमदार एंट्री हुई थी। ऐसे में हमने सोचा कि इस बार भी फिल्म में सलमान खान की एंट्री को कुछ अलग अंदाज में दिखाया जाए जो कि उनके फैंस हमेशा याद रखें।

'10 मिनट के एंट्री सीक्वेंस को देख लोगों के उड़ेंगे होश'
मनीष शर्मा ने आगे कहा- उनके 10 मिनट के एंट्री सीक्वेंस को तैयार करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है। कुछ बेहतरीन एक्शन, स्टंट और इफेक्ट्स डालने के बाद ही इस तरह का इंट्रो सीन बनकर तैयार हुआ है। मैं इस सीन पर लोगों के रिएक्शन्स देखने के लिए बेताब हूं। मुझे पता है कि सलमान खान को स्क्रीन पर देख कर उनके फैंस सीटी और ताली बजाने से पीछे नहीं हटते हैं। आपको बता दें कि सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की फिल्म टाइगर 3 आगामी 12 नवंबर 2023 (दिवाली के दिन) सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+