क्या सलमान खान की बहन ने अर्जुन कपूर को दिया था धोखा? अब एक्स भाभी से चल रहा है अफेयर, क्या कहेंगे भाईजान?
Arjun Kapoor and Arpita Khan: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर पिछले काफी समय से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा से 12 साल छोटे हैं। हालांकि दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। ये कपल अपनी कोजी फोटोज और वीडियोज के चलते सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता
कुछ समय पहले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबर भी सामने आई थी। हालांकि इस बात को बाद में अफवाह बताया गया। फिलहाल कपल के फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने सलमान खान के भाई अरबाज खान को तलाक देने के बाद से अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू किया था। वहीं अर्जुन कपूर का भी सलमान खान के साथ एक बड़ा कनेक्शन है।

अर्पिता खान को डेट करते थे अर्जुन कपूर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक समय पर अर्जुन कपूर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट करते थे। दोनों ने एक दूसरे को करीब 3 साल तक डेट किया था, लेकिन इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अपने एक पुराने इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने अर्पिता खान के साथ अपने रिश्तों और ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की थी।
'18 साल की उम्र में अर्पिता से हो गया था प्यार'
अर्जुन कपूर ने साल 2012 में बॉलीवुड में बतौर हीरो एंट्री की थी। एक्टर बनने से पहले ही वह अर्पिता खान को डेट कर रहे थे। अपने इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने अर्पिता को अपना पहला प्यार बताया था। अर्जुन कपूर ने कहा था- जब मैंने अर्पिता को डेट करना शुरू किया था तब मैं सिर्फ 18 साल का था। इस समय मेरा वजन 140 किलो के आसापस था।
'अर्पिता खान और मैं सीरियस रिलेशनशिप में थे'
बॉम्बे टाइम्स को दिए अपने एक पुराने इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने बताया था- अर्पिता खान और मैं सीरियस रिलेशनशिप में थे। मैं तब 18 साल का था और मैं सलमान भाई के बहुत क्लोज था। तब भाईजान की फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' की शूटिंग चल रही थी। उस समय ही मैं अर्पिता से मिला था और हमारा अफेयर शुरू हुआ था। मैंने सब बात परिवार को बता दी थी। सब अच्छे से पेश आ रहे थे।
अर्पिता खान ने अर्जुन कपूर से कर लिया था ब्रेकअप
अर्पिता खान से ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए अर्जुन कपूर ने बताया था- मैं सलमान खान की फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहा था। मेरे पास एक गर्लफ्रेंड भी थी। उस समय मुझे लगा था कि मेरी लाइफ सेट है। लेकिन फिर अचानक ही हमारा ब्रेकअप हो गया था।
अर्पिता से ब्रेकअप के बाद टूट गए थे अर्जुन
अर्जुन कपूर ने आगे बताया- जब मेरा और अर्पिता का ब्रेकअप हुआ तब मैं 22 साल का था। एक दिन अचानक अर्पिता मेरे पास आई और उसने मुझे दूर चले जाने का फैसला सुनाया। उसने अचानक ही मुझसे ब्रेकअप कर लिया। मैं बहुत टूट गया था। मैं कन्फ्यूज था कि आगे क्या होगा और फ्यूचर ने मेरे लिए क्या रखा है। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी मैं सलमान भाई से मिलता था और वो मेरे लिए बड़े भाई की तरह ही थे।
'ब्रेकअप के बाद मैंने खुद पर काम करना शुरू किया'
अर्जुन कपूर ने कहा था- अर्पिता खान से ब्रेकअप के बाद मैं काफी टूटगया था। मुझे लगने लगा था कि लोग मेरे बढ़े हुए वजन और फूले हुए शरीर को देखकर मुझसे दूर चले जाते हैं। ऐसे में ब्रेकअप के बाद मैंने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया और लाइफस्टाइल बदली। साथ ही बॉलीवुड में डेब्यू करने की भी तैयारी की। फिर धीरे-धीरे मैं लाइफ में आगे बढ़ा।












Click it and Unblock the Notifications