Sikandar Advance Booking Report: 'दिल गार्डन गार्डन हो गया', एडवांस बुकिंग देख सलमान खान यही कहेंगे!
Sikandar Advance Booking Report: सलमान खान की सिकंदर की रिलीज में अब बस एक दिन बचा है। फिल्म 30 मार्च यानी ईद के दिन रिलीज हो रही है। इस फिल्म के ट्रेलर और गानों को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सलमान भी इस फिल्म को प्रमोट करने में लगे हुए हैं। मेकर्स भी चाहते हैं कि फिल्म का बज जबरदस्त बनाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है।
शुरुआत के दिनों में सिकंदर को एडवांस बुकिंग में कोई अच्छा रिस्पॉन्स देखने को नहीं मिला था। अब जैसे ही ये दिन नजदीक आ रहे हैं, बुकिंग में थोड़ी उछाल देखने को मिल रही है। रिपोर्ट में देखिए एडवांस बुकिंग के आंकड़ें।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट की माने तो पहले दिन के लिए सिकंदर की अभी तक 1.94 लाख टिकट बुक हुए हैं। इसमें 2D के लिए 193471 टिकट और IMAX 2D के लिए 1004 टिकट बुक हुए हैं। इंडिया में फिल्म की अभी तक 5.72 करोड़ रुपए की टिकट बिकीं हैं। वहीं, अगर ब्लॉक सीट्स की बात करें तो ये कलेक्शन 12.54 करोड़ रुपए हो गया है। सिकंदर के अधिक शो महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में हैं। मेकर्स को भी इन्हीं स्टेट्स से सबसे ज्यादा कमाई की उम्मीद भी है। भले ही सिकंदर को रिलीज होने में अभी 1 दिन हैं। लेकिन इसकी एडवांस बुकिंग जिस हिसाब से चल रही है, ऐसा लग रहा है कि पहले दिन के लिए करीब 2.5 लाख टिकट बुक हो सकते हैं।
भले ही मेकर्स की स्ट्रेटजी है कि वो फिल्म को ईद के लिए रिलीज कर रहे हैं। अंगर वो फिल्म को शुक्रवार को रिलीज करते, तो ज्यादा फायदा मिल सकता था। क्योंकि ये एक एक्सटेंडेड वीकेंड है। ऐसे में कमाई में अच्छा असर होता। सिकंदर में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर और शरमन जोशी भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications