फ्लॉप के बाद फिर मिली सलमान खान को धांसू डायरेक्टर की फिल्म, कहानी भी आई सामने, ऐसा होगा भाईजान का किरदार
Salman Khan New Film: पिछल साल यानी 2024 की ईद पर रिलीज़ हुई सलमान खान के लिए बुरी रही। क्योंकि उनकी फिल्म 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। इस दौरान सलमान खान के फैंस भी काफी नाराज दिखे। सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर आलोचना की। कुछ लोगों को कहना था कि सलमान खान को ब्रेक लेना चाहिए। इसके बाद खबर आई कि सलमान, संजय दत्त के साथ एक टू-हीरो फिल्म करने जा रहे हैं। जिसका नाम 'गंगा राम' बताया गया।

फिर खबर आई कि वो फिल्म बंद हो गई और सलमान खान को अपूर्व लाखिया की फिल्म 'Battle of Galwan' मिल गई। सलमान ने इसकी अनाउंसमेंट की और शूटिंग भी शुरू कर दी। इसका पहला शेड्यूल लद्दाख में शूट हुआ। इसके बाद अब 10 अक्टबर से मुंबई में शेड्यूल शुरू होने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 2025 के अंत तक पूरी हो जाएगी। इस बीच सलमान की एक और फिल्म की जानकारी सामने आई है।
पीरियड ड्रामा होगी फिल्म
कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स में बताया गया कि सलमान खान मलयालम फिल्म डायरेक्टर महेश नारायणन के साथ मीटिंग कर रहे हैं। इसमें उन्होंने कई आइडिया पर बातचीत की है। सलमान ने फिल्म निर्माता को एक एक्शन से भरपूर पीरियड थ्रिलर के लिए हरी झंडी दे दी है। चर्चा में चल रही फिल्म 1970 से 1990 के दशक पर आधारित होगी। ये फिल्म इमोशनल और जबरदस्त एक्शन से लैस होगी। अब सलमान ने एक पोस्ट शेयर की। इसमें 'पेट्रिएट' नाम की फिल्म का टीजर शेयर किया। इसमें मोहनलाल और मामूटी दिखाई देंगे। सलमान ने इसे "Indian cinema ke Big M" कहते हुए प्रमोट किया। इसके बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि सलमान अब महेश नारायणन के साथ अपनी अगली फिल्म को लेकर पूरी तरह तैयार हैं।
2026 में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
फिलहाल सलमान अभी 'बैटल ऑफ गलवान' में जुटे हुए हैं। वो अगली फिल्म की शूटिंग इससे फ्री होने के बाद ही करेंगे। इसका मतलब सलमान 2026 में महेश नारायणन की फिल्म पर काम शुरू करेंगे। फैंस को उम्मीद है कि सलमान कि आने वाली ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तोड़-फोड़ कर दें।












Click it and Unblock the Notifications