bigg boss 19: कब, कहां और कैसे देख सकेंगे सलमान खान का शो, जानिए इस बार क्या होगा खास
bigg boss 19: सलमान खान का फेमस टीवी शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीज़न के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। ये शो जबरदस्त पॉपुलर रहता है। हर सीजन में कुछ न कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिस वजह से ये और फेमस हो जाता है। इस नए सीज़न को लेकर प्रशंसकों में अभी से ही जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
निर्माता इस सीज़न को और अधिक दिलचस्प बनाने के लिए कई नए प्रयोग कर रहे हैं। इस बार न केवल शो का फॉर्मेट पिछले सीज़नों से अलग होगा, बल्कि गेम खेलने का तरीका भी पूरी तरह से बदल जाएगा। इसके अलावा शो में AI का भी यूज किया जाएगा।

'बिग बॉस 19' का प्रीमियर कब और कहां होगा?
'बिग बॉस 19' का प्रीमियर 24 अगस्त को कलर्स और जियो हॉटस्टार पर होगा। प्रीमियर के बाद, शो रोज़ाना रात 10:30 बजे टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। लेकिन इस बार ये शो टीवी से पहले जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे ही आ जाएगा। जिसे आप ओटीटी पर पहले ही देख सकते हैं।
प्रीमियर पर सितारों का मेला
'बिग बॉस 19' के प्रीमियर पर सलमान खान के स्वैग और कंटेस्टेंट्स की एंट्री के अलावा, कई अन्य सितारे भी शामिल होंगे। खबरें हैं कि सोनाली बेंद्रे प्रीमियर पर सलमान खान के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा दूसरे शो की कास्ट भी शामिल हो सकती है।
'बिग बॉस 19' में 'डेमोक्रेसी' का तड़का
इस बार 'बिग बॉस 19' पूरी तरह से राजनीति पर आधारित होगा, जिसमें 'डेमोक्रेसी' का अनूठा तड़का देखने को मिलेगा। इस सीज़न में कैप्टन की जगह 'लीडर' चुना जाएगा। खबर है कि घर दो दलों में बंटा होगा, और लीडर का चुनाव इन दलों के बीच हुए चुनाव के माध्यम से होगा।
सलमान खान के अलावा भी होंगे होस्ट
'बिग बॉस 19' की एक खास बात यह भी है कि इस बार यह शो 3 नहीं बल्कि 5 महीने तक चलेगा। इसके लिए सलमान खान के अलावा दो और होस्ट को भी साइन किया गया है। सलमान के साथ करण जौहर और फराह खान भी 'बिग बॉस 19' को होस्ट करते नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी तक ये ऑफिशियली नहीं बताया गया है।












Click it and Unblock the Notifications