Bigg Boss 16: बिग बॉस को मिला एक और कंटेस्टेंट, विवादों से रहा है पुराना नाता, जानिए कौन है?
काफी समय से सलमान खान का शो बिग-बॉस के अगले सीजन 16 की हर रोज चर्चा हो रही है। अब खबर आ रही है कि इस शो में बंगाली एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां नजर आ सकती हैं।
मुंबई, 2 सितंबर: टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस हर बार फैंस के लिए एक नया मसाला लेकर आता है। शो के अब तक 15 सीजन आ चुके हैं और अब बॉलीवुड के दबंग और बिग बॉस के होस्ट सलमान खान इस शो का 16वां सीजन जल्द ही लेकर आ रहे हैं। ऐसे में अब फैंस जानना चाहते हैं कि इस बार कंटेस्टेंट के तौर पर कौन से नए चेहरे देखने को मिलेंगे।
Recommended Video

बिग बॉस 16 में हुई नुसरत जहां की एंट्री?
सलमान खान का शो बिग बॉस के 16वें सीजन की जल्द ही शुरूआत होने वाली है। सोशल मीडिया पर भी इस शो को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच हर रोज नए कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हो रहा है। अब खबर आ रही है कि इस शो में बंगाली एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां नजर आ सकती हैं।

विवादों से रहा है पुराना नाता
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंगाली अभिनेत्री से रियलिटी सीरीज़ में आने के लिए संपर्क किया गया है। जो कि विस्फोटक नाटक, मनोरंजन के साथ-साथ विवादों के हिस्से के लिए जानी जाती हैं। अब एक्ट्रेस की एंट्री से फैंस को ये उनकी असल जिंदगी के जानने के बारे में मौका मिलेगा। फिलहाल मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

एक्ट्रेस के पास हैं कई बड़ी फिल्में
नुसरत जहां का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं जो कि अपने प्रोजेक्ट्स के कारण काफी व्यस्त रहती हैं। नका अगले कुछ महीनों का शेड्यूल काफी बिजी है। उनके पास फिल्मों के ऑफर, विज्ञापन, राजनीति से जुड़ी कमिटमेंट और दूसरे प्रोजेक्ट्स हैं।

सोशल मीडिया पर भी रहती हैं काफी एक्टिव
इसके अलावा नुसरत जहां की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह इसे बैलेंस करना बखुबी जानती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को अपना दीवाना बना देती हैं। साथ ही फैंस भी उनकी खूबसूरत तस्वीरों का इंतजार करते हैं।

बिग बॉस 16 में नजर आएंगे ये सितारे
बिग बॉस 16 की अगर बात करें तो, अब तक कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में इन्फ्लुएंसर फैसल शेख, जन्नत जुबैर, पूनम पांडेय, राजीव सेन, चारू असोपा और सुरभि ज्योति जैसे स्टार्स का नाम शामिल है। खबर ये भी है कि इस शो का का प्रीमियर 8 अक्टूबर को होगा। फिलहाल फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। देखना होगा कि इस बार कौन सा कंटेसटेंट फैंस के लिए नया मसाला लेकर आने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications