Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'लड़कों की नियत खराब हो जाती है', महिलाओं के कपड़े और बॉडी को लेकर सलमान खान का चौंकाने वाला खुलासा

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस समय खबरों में छाए हुए हैं। सलमान खान ने गत 27 दिसंबर 2024 को अपना 59वां जन्मदिन मनाया है। इस बार उनके जन्मदिन के जश्न का आयोजन फेमस अंबानी परिवार ने गुजरात के जामनगर में किया था।

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड का खुलासा
वहीं सलमान खान के जन्मदिन के जश्न के बाद से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी एक्टर को लेकर तरह तरह के चौंकाने वाले खुलासे करती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड का नाम न लेते हुए कहा था कि उन्हें लड़कियों के छोटे कपड़े पहनने से काफी आपत्ति थी।

Salman Khan

संगीता बिजलानी ने कही ऐसी बात
हाल ही में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल में बतौर गेस्ट बनकर पहुंची थी। शो के दौरान, एक कंटेस्टेंट ने एक्ट्रेस से पूछा था कि वह अपनी जिंदगी में कौन सी चीज बदलना चाहेंगी।

'ड्रेस की लंबाई इतनी नहीं हो सकती'
इसके जवाब में, संगीता बिजलानी ने सलमान खान की नकल करते हुए कहा था- जो थे न, मेरे एक्स। नाम नहीं लूंगी। मैं बहुत बंधी हुई थी कि तुमको छोटे कपड़े नहीं पहनने चाहिए, गला इतना गहरा नहीं दिखना चाहिए, ड्रेस की लंबाई इतनी नहीं हो सकती।

पलक तिवारी ने भाईजान को लेकर कही थी ऐसी बात
आपको बता दें कि इससे पहले सलमान खान की फिल्म में मजर आ चुकीं एक्ट्रेस पलक तिवारी ने भी भाईजान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। पलक ने बताया था कि सलमना खान ने फिल्म के सेट पर महिलाओं के लिए एक नियम बना रखा है जिसके अनुसार महिलाओं को डीप नेकलाइन वाली ड्रेस पहनने की अनुमति नहीं है।

सलमान खान के सेट पर महिलाओं के लिए खास नियम
वहीं बाद में इस बात को लेकर सलमान खान ने कहा था कि वह नहीं चाहते कि कोई भी पुरुष उनकी फिल्म के सेट पर महिलाओं को बुरी नियत से देखे, इसलिए उन्होंने ऐसा नियम बना रखा है। सलमान खान ने रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में लड़कियों के शरीर और कपड़ों को लेकर कई तरह की बातें की थीं।

'महिलाओं को शरीर ढक कर रखना चाहिए'
इस शो में सलमान खान ने ये कहकर अपना बचाव करने की कोशिश की थी कि महिलाओं का शरीर बेश कीमती है और इसे ढक कर रखना जरूरी है। आपको बता दें कि शो में रजत शर्मा ने महिलाओं के लिए इस तरह का नियम बनाने के लिए सलमान खान पर दोहरे मापदंड रखने का आरोप लगाया था।

'एक महिला का शरीर बहुत कीमती होता है'
रजत शर्मा ने सलमान खान से कहा कि वह खुद हर फिल्म में अपनी शर्ट उतारते हैं फिर महिलाओं के लिए ऐसा नियम क्यों बना रखा है। इस पर सलमान खान ने जवाब दिया था- इसमें कोई दोहरा मापदंड नहीं है। मुझे लगता है कि एक महिला का शरीर बहुत कीमती है, इसलिए जितना इसे ढका जाता है, मुझे ये उतना ही अच्छा लगता है।

'लड़कों की नियत खराब हो जाती है'
सलमान खान ने आगे कहा था- कुछ साल पहले तक माहौल ठीक था लेकिन अब ये माहौल खराब हो गया है। ये लड़कियों का चक्कर नहीं है, ये लड़कों का चक्कर है। जिस हिसाब से लड़के आपकी बहनों, आपकी पत्नी, आपकी मां को देखते हैं वो मुझे अच्छा नहीं लगता है। इसलिए, मैं नहीं चाहता कि कोई भी महिला इस तरह की चीजों से गुजरे।

'हमारी औरतों को ऐसे न देखा जाए'
सलमान खान ने शो में कहा था- कभी-कभी पुरुषों की नियत खराब हो जाती है। सारे लड़के सब कुछ जानते हैं लेकिन नियत बिगड़ जाती है। तो कोशिश है कि हम जब फिल्में बनाएं, तो हम उन्हें ये मौका न दें कि ये हमारे हीरोइनों को, हमारी औरतों को इस प्रकार से देखें। हमें औरतों की इज्जत करनी चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+