लंबे बाल और डैशिंग लुक में दिखे सलमान खान, 'भाईजान' के फर्स्ट लुक पर फिदा हुए फैंस

सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म भाईजान से फर्स्ट लुक शेयर किया है। सलमान का ये लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

मुंबई, 19 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में एक्टर ने फैंस को शानदार तोहफा देते हुए अपनी फिल्म 'भाईजान' का फर्स्ट लुक शेयर किया है। लेह-लद्दाख से सलमान की फिल्म का ये लुक बेहद ही शानदार लग रहा है। इस तस्वीर में सलमान बेहद ही अलग नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म के पोस्टर की ये तस्वीर शेयर की है।

Salman Khan

तस्वीर में सलमान को ब्लैक जैकेट के साथ ब्लैक जीन्स पहने देखा जा सकता है। एक्टर ने जूते भी ब्लैक ही पहने हुए हैं। इसके साथ ही हवा में उड़ते उनके लंबे बाल भाईजान के लुक को और भी शानदार बना रहे हैं।

तस्वीर में सलमान के लुक के अलावा खूबसूरत नजारा भी देखने लायक है। लेह लद्दाख का ये नजारा शानदार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान और पूजा हेगड़े अपनी फिल्म के एक गाने की शूटिंग के लिए लद्दाख में हैं।

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले 4 दिनों में सलमान खान और पूजा हेगड़े लद्दाख की अलग-अलग जगहों पर शूटिंग करने वाले हैं। इसके बाद अगले 2 महीनों तक मुंबई में सलमान शूटिंग करने वाले हैं।

हाल ही में सलमान खान और पूजा हेगड़े को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। ऐसे में अब दोनों फिल्म के एक गाने की शूटिंग के लिए लद्दाख पहुंचे हैं। पूजा हेगड़े ने भी शूटिंग को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ हिंट शेयर किए थे।

बताते चलें कि ऐसा पहली बार है, जब सलमान खान और पूजा हेगड़े साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके साथ ही इस फिल्म से फैंस के दिलों पर राज करने वाली शहनाज गिल भी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में शहनाज राघव जुयाल के अपोजिट नजर आने वाली हैं।

सलमान खान की 'भाईजान' फिल्म के अभिनेता फरहाद सामजी हैं। इस फिल्म के अलावा सलमान खान के पास 'टाइगर 3' भी है। इस फिल्म की शूटिंग सलमान पूरी कर चुके हैं। सलमान की 'टाइगर 3' अगले साल 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+