सलमान खान ने शेयर की तालाब में चिल करते फोटो, फैंस बोले- भाई पानी में सांप होता है
मुंबई, 26 मार्च: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का अपना अलग ही स्वैग है। सलमान खान की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। सोशल मीडिया पर अगर 'भाई' अपनी कोई फोटो पोस्ट करते देते हैं तो वो देखते ही देखते वायरल हो जाती है। ऐसे ही अब सलमान खान ने शनिवार दोपहर की एक अपनी तस्वीर इंस्टा पर शेयर की है, जिसमें वो पानी में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं।

सलमान खान का अलग अंदाज
सलमान 'भाई' फिल्मों के साथ-साथ प्रकृति से भी प्यार करते हैं। ऐसा हम इसलिए कह रह हैं कि जब भी उनको मौका मिलता है वो अपने पनवेल फार्महाउस के लिए रवाना हो जाते हैं। ऐसे में वहां अपने घोड़ों के साथ वक्त बिताते हैं और चारों ओर फैली हरियाली का मजा उठाते हैं। अब शनिवार (26 मार्च) को सलमान ने इंस्टाग्राम पर पानी में डुबकी लगाते हुए अपनी दो तस्वीरें शेयर की है, जिसको देखकर आप ये सकते हैं कि 'भाई' फुल रिलेक्स मोड में हैं।

तालाब में चिल कर रहे 'भाईजान'
सलमान खान की ओर से शेयर की गई फोटो में आप देख सकते हैं कि भाई इस बार काफी अलग अंदाज में नजर आए हैं। फोटो के अंदर भाईजान तालाब में लेटे नजर आ रहे हैं। उन्होंने ग्रे शॉर्ट्स के साथ एक हैट भी पहनी हुई है। तस्वीरों से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीकेंड पर सलमान खान चिल करने के मूड में हैं।

सलमान खान की फोटो वायरल
फोटो में हमेशा की तरह भाईजान कूल और हैंडसम नजर आ रहे हैं। हालांकि फोटो शेयर करने के साथ उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा, लेकिन फैन्स अपनी तरफ से जमकर कमेंट सेक्शन में कैप्शन लिख रहे हैं। फैंस को सलमान की तस्वीरें काफी पसंद आ रही है। फैंस क्रेजी नजर आ रहे हैं। हार्ट इमोजी और फायर इमोजी की पोस्ट पर भरमार है।

'भाई ध्यान से, पानी में सांप होता है'
वहीं एक फैन ने सलमान की फोटो पर उनकी फ्रिक करते हुए कमेंट में लिखा कि, 'भाई आप ध्यान देना पानी में सांप होता है। वहीं कुछ फैन्स 'भाईजान' से मजे लेने से भी नहीं चूके। एक यूजर ने कमेंट किया कि भाई कुछ पहना भी है या नहीं। हालांकि मजे लेने वालों की तुलना में भाईजान की तस्वीरों पर प्यार की बारिश ज्यादा हो रही है।

2023 में रिलीज होगी 'टाइगर 3'
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही 'टाइगर 3' में कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म ईद 2023 (21 अप्रैल) पर रिलाज होगी। इसके अलावा फिल्म 'गॉडफादर' में भी वो एक कैमियो रोल प्ले करने वाले हैं। हाल ही में सलमान खान के साथ चिरंजीवी ने फोटो शेयर की थी। इसके अलावा एसआरके की पठान में भी सलमान खान दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications