Salman Khan के साथ काउच पर बैठी कौन है ये छोटी सी बच्ची? मुस्कान के दीवाने हुए लाखों फैंस, पहचाना क्या?
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक क्यूट फोटो शेयर की। इस फोटो में एक्टर के साथ एक क्यूट सी बच्ची है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
Salman Khan Share Photo: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपने चर्चित शो 'बिग-बॉस ओटीटी 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बीच सलमान खान सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट पोस्ट की वजह से फिर चर्चा में आ गए। उन्होंने एक क्यूट सी बच्ची के साथ थोबैक फोटो शेयर की है। आइए जानते हैं ये कौन है।
सलमान खान के हर पोस्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। बीती रात एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सलमान खान खान के साथ एक छोटी सी बच्ची है जो कि उनकी बहन अर्पिता खान है। ये तस्वीर एक्टर ने अपनी लाडली बहन के जन्मदिन के मौके पर साझा की है।

इस क्यूट सी तस्वीर में अर्पिता खान भाईजान सलमान खान को काउच में बैठकर प्यार से देखती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही अर्पिता ने अपने भाई का हाथ पकड़ा हुआ है। इस तस्वीर में भाई-बहन की बॉन्डिंग साफतौर पर देखी जा सकती है। सलमान खान ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे अर्पिता।' सलमान खान और अर्पिता खान की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई थी। जिसमे पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जुयाल और पलक तिवारी लीड रोल में नजर आए थे। इसके बाद एक्टर जल्द ही अपनी अगली फिल्म टाइगर 3 में दिखाई देंगे। जिसमें वह फिर से कैटरीना कैफ के साथ स्क्री शेयर करते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल दीवाली में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications