Salman Khan ने मिस्ट्री गर्ल के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, फैंस बोले- 'फाइनली भाभी मिल गई'

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी नी तस्वीर शेयर की। जिसके बाद फैस उनकी शादी के कयास लगाने लगे।

Salman Khan Latest Photos: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में है। जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। एक्टर धीरे-धीरे इस फिल्म से जुड़े अपडेट्स अपने फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। इस बीच सलमान खान ने लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद से फैंस एक्टर की शादी के कयास लगाने लगे।

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें एक्टर के साथ एक लड़की खड़ी है जिसने उनके कंधों पर सर रखा है। हालांकि ये लड़की कौन है इस फोटो में उसका चेहरा छुपाया गया है। फोटो में उसने एक्टर की तरफ पीठ की हुई है और दोनों पोज दे रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन पर लिखा, 'मैं हमेशा आपकी पीठ थपथपाऊंगा।'

salman khan

सलमान खान की इस तस्वीर को देख लोगों ने उनकी शादी को लेकर कयास लगाना शुरू कर दिया। लोग उनकी फोटो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाभी के चेहरे का जल्द खुलासा होने वाला है।' एक ने लिखा, 'भाई और जान।' एक अन्य यूजर ने पूछा, 'भाई आपने शादी कर ली क्या?' एक ने लिखा, 'लगता है भाई को फाइनली भाभी मिल गई।' इस तरह से लोग कमेंट कर अपने रिेएक्शन दे रहे हैं।

हालांकि सलमान की इस फोटो में ये कौन है इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई। एक्टर ने अपने पोस्ट में खुलासा नहीं किया। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन मनीष शर्मा ने किया है। फिल्म में एक्टर एक बार फिर अपने एक्शन अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी लीड रोल निभाएंगे। ये फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। जल्द ही मेकर्स टाइगर 3 का ट्रेलर भी रिलीज करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+