Blue Tick: सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक,क्यों इन सितारों के हटाए गए ट्विटर से ब्लू टिक? ये है कारण
सलमान खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, से आलिया भट्ट तक जैसी बड़ी हस्तियों के ट्विटर से वेरिफाइड ब्लू टिक को हटा दिया गया है।

Twitter Blue Tick: 20 अप्रैल को ट्विटर से सभी बॉलीवुड हस्तियों और तमाम राजनीतिक नेताओं के वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है। एलन मस्क ने कई दिनों पहले इसकी जानकारी दे दी थी कि, ब्लू टिक के लिए सभी को पेमेंट देनी होगी। आइए जानते हैं कि आखिर ब्लू टिक हटाने की असल वजह क्या है।
इन सितारों का हटा ब्लू टिक
ट्विटर ने अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, सलमान खान, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे तमाम बड़े सितारों के वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है। लेकिन कुछ यूजर्स के अकाउंट में अब भी ब्लू टिक हैं। अब ट्विटर में हुए इस तरह के बदलाव क्यों आए आइए जानते हैं।
आखिर क्या है मुख्य कारण?
जब से एलन मस्क ने ट्विटर की कमान संभाली है तब से अब तक कई तरह के बदलाव किए गए। सबसे बड़ा बदलाव 'ब्लू टिक' सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान को शामिल करने का है। बता दें कि एलन मस्क ने 2 अक्टूबर को घोषणा कर दी थी कि ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए सभी यूजर्स को कीमत चुकानी पड़ेगी।
यूजर को चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत
एलन मस्क के मुताबिक, अब हर महीने इसके लिए यूजर को आठ डॉलर की कीमत चुकानी होगी। फिलहाल जिन लोगों ने सबस्क्रिप्शन लिए हुए हैं उन्ही का ब्लू टिक बरकरार रहेगा। जिन लोगों ने सबस्क्रिप्शन नहीं लिए हैं उनका हटा दिया गया। माना ये भी जा रहा है कि जब से एलन मस्क ने ट्विटर का जिम्मा संभाला है तभी से कपनी आर्थिक तंगी से गुजर रही है।
आर्थिक तंगी से गुजर रहा ट्विटर
एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर खर्च करके ट्विटर को अपने नाम किया था। इसके बाद से कंपनी आर्थिक तंगी से गुजर रही है। यही वजह है कि एलन मस्क ने पेड सर्विस शुरू की। इसके लिए मस्क ने कर्मचारियों को पेड वेरिफिकेशन के लिए आखिरी तारीख तक पेमेंट करने का अल्टीमेटम भी दिया था। जिसके बाद 20 अप्रैल को जिन्होंने पेमेंट नहीं दी उनके वेरिफाइड अकाउंट
से ब्लू टिक हटा दिया गया है।
इन हस्तियों के भी नहीं रहे वेरिफाइट अकाउंट
इससे पहले मार्च में, ट्विटर ने पोस्ट किया था जिसमें ब्लू टिक हटाने की जानकारी दी गई थी और जल्द से सभी को इसकी पेमेंट करने का अल्टीमेटम दिया था। बता दें कि सिर्फ बॉलीवुड हस्तियां ही नहीं, विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे क्रिकेटर, सीएम योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे राजनेता भी हाल के विकास के कारण ट्विटर पर सत्यापित ब्लू टिक खो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications