काला हिरण मामले में सलमान खान का सनसनीखेज खुलासा, सरेआम खोला था ये बड़ा राज
Salman Khan On Black Buck Case: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही सलमान खान सुर्खियों में छाए हुए हैं। बाबा सिद्दीकी सुपरस्टार सलमान खान के बेहद करीब थी। ऐसे में उनकी मौत से एक्टर को काफी दुख पहुंचा है। बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सलमान खान का काला हिरण मामला
आपको साल 1998 में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान पर फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान मूवी के सह-कलाकारों के साथ राजस्थान के एक गांव में काले हिरणों का शिकार करने का आरोप लगाया गया था। 26 साल तक चले इस मामले में सलमान खान को गिरफ्तार भी किया गया था, जमानत दी गई और बाद में बरी भी कर दिया गया था।

सलमान खान को मिल रही जान से मारने की धमकी
सलमान खान को दोषी ठहराया गया और फिर से जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। लॉरेंस बिश्नोई का कहना है कि बिश्नोई समाज में काले हिरणों को पवित्र जानवर माना जाता है और सलमान को इस घटना के लिए सरेआम माफी मांगनी चाहिए।
सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
इन सबके बीच, सोशल मीडिया पर सलमान खान का 2008 का एक इंटरव्यू फिर से सामने आया है, जिसे रेडिट पर शेयर किया गया है। इस पुराने इंटरव्यू में एक्टर ने काले हिरण को मारने से इनकार किया है। वीडियो क्लिप में इंटरव्यू लेने वाले ने सलमान खान को अज्ञानता का शिकार कहा।
'मैंने काले हिरण को नहीं मारा'
इस पर सलमान खान ने जवाब देते हुए कहा- ये एक लंबी कहानी है। मैंने काले हिरण को नहीं मारा। जब पत्रकार ने सलमान खान से कहा कि उन्होंने कभी किसी पर आरोप क्यों नहीं लगाया और दोष अपने ऊपर क्यों ले लिया, तो सलमान ने जवाब दिया- इसका कोई मतलब नहीं है। जब उनसे जेल के अनुभव के बारे में पूछा गया, तो एक्टर ने व्यंग्यात्मक तरीके से इसे बहुत मजेदार बताया।
सलमान खान को Y+ श्रेणी की सुरक्षा
वहीं सलमान खान की सुरक्षा को लेकर इन दिनों चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में उन्हें एक धमकी भरा मैसेज मिला था, जिसमें 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। हालांकि उससे पहले ही खतरे को देखते हुए सलमान को Y+ श्रेणी की सुरक्षा दे दी गई थी।
मुंबई ट्रैफिक पुलिस को भेजा गया था मैसेज
कथित तौर पर बिश्नोई गैंग के मैसेज में धमकी दी गई है कि अगर सलमान खान ने 5 करोड़ रुपए नहीं दिए, तो उनका हाल पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी से भी खराब होगा। आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी की हाल ही में हत्या कर दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications