डॉक्टर के क्लिनिक के बाहर नजर आए सलमान खान, लोगों ने कहा- 'टाइगर अब बूढ़ा हो गया है'

Salman Khan At Clinic: तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सलमान खान के चेहरे पर उदासी है और उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी की वजह से वह काफी डल भी नजर आ रहे थे।

salman khan

Salman Khan At Clinic: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है। इसी बीच फिल्म के पहले रोमांटिक गाने से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल के अंत तक सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' भी सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। ऐसे में सलमान खान की हर तरफ चर्चा हो रही है। फिलहाल सलमान खान अपनी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि डॉक्टर के क्लिनिक के बाहर स्पॉट किए जाने की वजह से सुर्खियों में छा गए हैं। भाईजान की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें वह काफी बीमार नजर आ रहे हैं। उनकी ऐसी हालत देखकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

क्लिनिक के बाहर नजर आए सलमान खान

क्लिनिक के बाहर नजर आए सलमान खान

आपको बता दें कि सलमान खान को गत मंगलवार रात को बांद्रा इलाके में डॉक्टर के क्लिनिक के बाहर देखा गया। क्लिनिक के बाहर की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उनकी ये तस्वीरें देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। इन तस्वीरों में सलमान खान उस अंदाज में नहीं दिख रहे जैसा कि वह हमेशा दिखाई देते हैं। सलमान की इन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस भी परेशान हो गए हैं। लोग जानना चाहते हैं कि उन्हें आखिर हुआ क्या है।

सलमान खान के चेहरे पर दिखी उदासी

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सलमान खान के चेहरे पर उदासी है और उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी की वजह से वह काफी डल भी नजर आ रहे थे। आपको बता दें कि सलमान खान बांद्रा इलाके में डॉक्टर के क्लिनिक पर पहुंचे थे। हालांकि, सलमान खान क्लिनिक पर क्यों पहुंचे थे इसे लेकर कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन भाईजान की डल तस्वीरों ने लोगों को काफी परेशान कर दिया है।

लोग बोले- टाइगर अब बूढ़ा हो गया है

लोग बोले- टाइगर अब बूढ़ा हो गया है

सलमान खान की क्लिनिक पर पहुंचने वाली तस्वीरों पर एक तरफ जहां कुछ लोग अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं वहीं कुछ लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। लोग सलमान खान की तस्वीरों और वीडियोज पर अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- टाइगर सड़क पर चल रहे हैं...भाई का जलवा अब कम हो गया है। वहीं सलमान खान के डल लुक को देखकर एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- टाइगर अब बूढ़ा हो गया है।

पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे सलमान खान

आपको बता दें कि सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के डायरेक्टर फरहाद सामजी हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। इसके अलावा इस फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शाहनाज गिल, पलक तिवारी और विनय भटनागर भी नजर आएंगे।

जल्द रिलीज होगी 'टाइगर 3'

जल्द रिलीज होगी 'टाइगर 3'

वहीं सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' भी इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी दिखाई देंगे। सलमान खान इस समय अपनी दोनों फिल्में के प्रमोशन को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+