Salman Khan की सुरक्षा में हुआ बड़ा बदलाव, गैलेक्सी अपार्टमेंट में जाने से पहले करना होगा ऐसा काम
Salman Khan Security: इस समय हर तरफ बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर ही बातें हो रही हैं। खबर है कि गत 22 मई 2025 को सलमान खान की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए एक महिला जबरन गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुस गई थीं।
सलमान खान के घर पर हुई घुसपैठ की कोशिश
वही इससे पहले गत 20 मई 2025 को भी एक युवक चुपचाप तरीके से सलमान खान के मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे अभी भी पूछताछ जारी है।

सलमान खान के घर पर पहुंची थी ईशा छाबड़ा
आपको बता दें कि दोनों आरोपियों में से एक मॉडल और एक्ट्रेस ईशा छाबड़ा है। वहीं दूसरा आरोपी छत्तीसगढ़ का रहने वाला जितेंद्र कुमार सिंह है। इन सबके बीच मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा को लेकर कई और कठोर कदम उठाए हैं।
सलमान खान की सुरक्षा को लेकर बड़ा बदलाव
-मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान की सुरक्षा को लेकर एक नई प्रणाली पर विचार किया जा रहा है। इसके तहत अब गैलेक्सी अपार्टमेंट की बिल्डिंग में एंट्री करने से पहले हर नए व्यक्ति को वहां पहले से रहने वाले किसी निवासी से अपनी पहचान की पुष्टि करानी होगी।
-सलमान खान के साथ पिछले 2 दिनों में हुई इस तरह की घुसपैठ की घटना ने न सिर्फ भाईजान की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि ये भी साबित किया है कि मुंबई में निजी इमारतों की सुरक्षा में अब और सतर्कता की जरूरत है।
गैलेक्सी अपार्टमेंट की बिल्डिंग की सुरक्षा बढ़ाई गई
-वहीं मुंबई पुलिस का मानना है कि पहचान की पुष्टि जैसी व्यवस्था से गैलेक्सी अपार्टमेंट की बिल्डिंग के अंदर अनाधिकृत प्रवेश को रोका जा सकेगा और अभिनेता को प्रदान की जा रही सुरक्षा को और अधिक मजबूती मिल सकेगी।
-जानकारी के अनुसार अब तक अगर कोई शख्स गैलेक्सी अपार्टमेंट के अंदर एंट्री करता था तो उसे सोसाइटी गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड को अपनी पहचान बतानी होती थी। साथ ही ये भी बताना होता था कि वह किसके घर मिलने जा रहा है। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड उस घर के इंटरकॉम पर कॉल कर इसकी पुष्टि करता था और फिर सिक्योरिटी गार्ड उसे गेट से अंदर जाने की अनुमति देता था।
सलमान खान मिलती है को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा
-साल 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद से ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 पीएसओ भी शामिल हैं।
-सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह से बुलेटप्रूफ है।
-वहीं अप्रैल 2024 में गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के बाद जनवरी 2025 में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी बुलेटप्रूफ कर दी गई है। साथ ही बिल्डिंग के चारों तरफ हाई रेजोल्यूशन कैमरे भी लगाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications