85 की उम्र में सलमान खान की दूसरी मां ने किया ऐसा 'कांड', कहीं देखकर आपको खुद पर शर्म ना आ जाए
Salman Khan Second Mother Helen: हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री डांसर हेलेन एक ऐसी स्टार हैं जिन्होंने अपनी डांसिंग और एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती से भी लाखों लोगों का दिल जीता है। उन्हें अब तक के सबसे शानदार डांस नंबर देने के लिए याद किया जाता है। हेलेन ने कई बड़े बड़े एक्टर्स के साथ डांस किया है।
हेलेन का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल
हेलेन ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान से शादी की है। आपको बता दें कि सलीम खान हेलेन से शादी करने से पहले ही शादीशुदा था। ऐसे में सलीम खान अपनी दोनों पत्नियों और बच्चों के साथ खुशी खुशी रहते हैं। वहीं हाल ही में हेलेन का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हेलेन के इस वीडियो को देखकर आपको खुद पर शर्म आ सकती है। दरअसल 85 साल की हेलेन जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।

85 की उम्र में पिलाटेज करती नजर आईं हेलेन
हाल ही में फेमस पिलेट्स ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने सोशल मीडिया पर लिजेंड्री एक्ट्रेस और डांसर हेलेन का एक वीडियो शेयर किया है जिन्होंने पिलाटेज करने के बारे में बात की है। 85 साल की उम्र में, हेलेन ने साबित कर दिया है कि उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर है। इस वीडियो क्लिप में हेलेन को अपने ट्रेनर की देखरेख में कई पिलाटेज एक्सरसाइज करते देखा जा सकता है।
हेलेन ने कहा- मुझे ये सब करना अच्छा लगता है
हेलेन ने इस एकस्र साइज के बारे में बात करते हुए कहा है- मैं बहुत एनर्जी से भरी हुई और बहुत खुश महसूस कर रही हूं। मैं हर दिन इसका इंतजार करती हूं। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। ये मुझे खुशी देता है। नशा करने के लिए मुझे शराब पीने या धूम्रपान करने की जरूरत नहीं है। मुझे पिलाटेज से बहुत खुशी मिलती है। मुझे यहां आना अच्छा लगता है। मैं सभी ट्रेनर्स को धन्यवाद देती हूं। मैं 85 साल की हूं और मैं ये सब कर रही हूं।
सलीम खान से हेलेन ने की थी शादी
हेलेन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वह अक्सर सलीम खान से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। उन्होंने सलीम खान से उस समय शादी की जब वह पहले से ही सलमा खान से शादीशुदा थे और उनके बच्चों के पिता थे।












Click it and Unblock the Notifications