Salman Khan on Flop Films: गंदी फिल्में बनेंगी तो फ्लॉप होंगी- सलमान खान

Salman Khan on Flop Films: सलमान खान अपनी फिल्म सिकंदर को प्रमोट करने में जी जान लगाए हुए हैं। प्रमोशन के दौरान सलमान मीडिया से भी बातचीत की। एक इवेंट में सलमान ने देशभर के मीडिया पर्सन से मुलाकात की। यहां पत्रकारों ने भी सलमान से खूब सवाल किए और उन्होंने जवाब भी दिए। यहां तक की सलमान ने फ्लॉप हो रही हिंदी फिल्मों पर भी जवाब दिया।

मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा, पिक्चरें गंदी बनेंगी तो फ्लॉप होंगी ही। इसमें मेरी भी फिल्में शामिल हैं। अगर कोई फिल्म नहीं चली तो वो खराब है। अगर चली तो इसका मतलब अच्छी फिल्म है। फिल्म के पोस्टर में स्टार दिखता है। अगर कोई फिल्म नहीं चलती है तो उसका दोष स्टार पर आना चाहिए।

Salman Khan on Flop Films

सलमान ने फिल्म इंडस्ट्री में चल कॉम्पटीशन और खराब क्वलिटी के काम पर कहा, एक फिल्म कैसे बनती है ये हर कोई दूसरे इंसान को दिखाना चाहता है। लेकिन आपको फिल्म ऑडियंस के लिए फिल्म बनानी चाहिए। आपको फिल्म भी ऐसे लिखनी चाहिए जैसे आप ही आगे बैठे हैं। उसका आनंद ले रहे हैं। ऑडियंस को समझ नहीं आएगी ये मत सोचिए। आप कह भी ऐसा कैसे सकते हैं। आॉडियंस आगे निकल चुकी है। जब से ओटीटी प्लेटफॉर्म आए हैं, तब से उनके पास हर तरह का सिनेमा पहुंच गया है।

सलमान ने आगे कहा, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हमारे यहां गलत कारणों से फिल्म बना रहे हैं। मुझसे मेरे पिता (सलीम खान) ने कहा कि फिल्म तभी बननी चाहिए जब बेस्ट स्क्रिप्ट आपके पास हो। बाकी कोई भी चीज महत्वपूर्ण नहीं हैं। सलमान खान की फिल्म सिकंदर ईद 30 मार्च के दिन रिलीज हुई है। इसमें सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी अहम रोल में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+