सलमान खान ने खोले अपने जिंदगी के राज, 26 साल से नहीं किया ऐसा काम
सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित रेड सी फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक चौंकाने वाला रहस्य साझा किया। अभिनेता ने बताया कि बीते 25-26 वर्षों से उन्होंने कभी बाहर बैठकर डिनर नहीं किया। उनका कहना है कि उनकी दिनचर्या बेहद सख्त और सीमित है, जिसमें शूटिंग और यात्रा के अलावा किसी सोशल आउटिंग की जगह नहीं है।

कड़ी दिनचर्या पर सलमान का बयान
फेस्टिवल के मंच पर सलमान ने अपनी लाइफस्टाइल के बारे में बताते हुए कहा, "25-26 साल हो गए हैं कि मैं कहीं बाहर डिनर पर नहीं गया हूं। शूटिंग से घर, घर से शूटिंग, घर से एयरपोर्ट, एयरपोर्ट से होटल और होटल से यहां... यही मेरी जिंदगी है।" अभिनेता के अनुसार, उनकी पूरी दुनिया काम, परिवार और कुछ चुने हुए लोगों के आसपास ही घूमती है।
परिवार और पुराने दोस्तों तक सीमित दायरा
सलमान खान ने यह भी स्वीकार किया कि उनकी सामाजिक जिंदगी बेहद छोटी है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों के साथ ही रहे हैं। " मैं अधिकतर समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ गुजारे हैं। कई दोस्त दूर हो गए, अब बस 4-5 ही हैं जो शुरू से मेरे साथ हैं।" यह स्पष्ट करता है कि सलमान लोकप्रियता के बावजूद अपने निजी दायरे को बेहद संकुचित रखते हैं।
शोहरत और निजता का संतुलन
सलमान ने फेम और पब्लिक लाइफ के बीच तालमेल पर विचार जताते हुए कहा कि उन्हें अपने चाहने वालों का प्यार ही आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। "इतनी इज्जत और प्यार मिलता है... उसी के लिए मेहनत करता हूं। कभी-कभी थोड़ा ढीलापन आ जाता है, लेकिन फिर लगता है कि आगे क्या आने वाला है-और यह सफर यूं ही चलता रहता है।" उन्होंने यह भी माना कि वे भीड़भाड़ वाली जिंदगी नहीं चाहते और उन्हें अपनी वर्तमान लाइफस्टाइल से कोई शिकायत नहीं है।
वर्क फ्रंट: 'बैटल ऑफ गलवान' की तैयारी जारी
फिल्मों की दुनिया में सलमान खान इस समय अपनी अगली बड़ी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर तैयारियों में व्यस्त हैं। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित यह युद्ध-ड्रामा भारत-चीन के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है और किताब 'इंडियाज मोस्ट फीयरलेस 3' के एक अध्याय से प्रेरित है। फिल्म का कैरेक्टर पोस्टर जारी किया जा चुका है, जबकि फैन अब भी इसके पहले लुक का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications