VIDEO: सलमान खान ने 'Bigg Boss 15' के इस कंटेस्टेंट को दी 'धमकी', जानिए किस वजह से बिगड़ी बात
मुंबई, 13 नवंबर। बिग बॉस का सीजन 15 इन दिनों दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। बीबी हाउस में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई और विवाद शो की टीआरपी में नए चार-चांद लगा रहा है। इस बीच अब वीकेंड का वार आ गया है और सलमान खान का गुस्सा उमर रियाज पर फूटा है। दरअसल, उमर रियाज और प्रतीक सहजपाल के बीच तनाव दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है, वो अब एक और लड़ाई में शामिल हो गए हैं। सलमान में अब उमर रियाज को उनकी हरकतों के लिए धमकाया है।

सलमान खान ने दी उमर को धमकी
सामने आए 'बिग बॉस 15' के प्रोमो वीडियो में सलमान खान 'वीकेंड का वार' में उमर रियाज पर बरसते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सलमान का ये एंग्री अवतार अब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक टास्क के दौरान उमर और प्रतीक एक-दूसरे पर गुस्सा होते नजर आ रहे हैं। यह सब तब हुआ जब सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड के लिए बिग बॉस 15 के घर पहुंचे।

बिग बॉस 15 में पहुंचे सिद्धांत चतुर्वेदी
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी आने वाली फिल्म 'बंटी और बबली 2' के प्रमोशन के लिए बिग बॉस 15 में पहुंचे थे। वीडियो की शुरुआत सिद्धांत से होती है जब वह पूछते हैं, कौन है मोस्ट इरिटेटिंग सदस्य? इस पर उमर ने तुरंत जवाब दिया, 'प्रतीक, उनका अपना कोई व्यक्तित्व नहीं है।' गुस्से में प्रतीक सहजपाल ने जवाब दिया, 'तेरी पहचान पता है याहा पे? तुम सिर्फ करण कुंद्रा के दोस्त हो।'

उमर ने प्रतीक पर फेंका कीचड़
इसके बाद उमर ने प्रतीक पर कीचड़ फेंका जिसे देख सिद्धांत और शरवरी सहित सभी हैरान रह गए। इसके बाद, उमर और प्रतीक एक दूसरे को धमकी देते हुए करीब आ गए। जैसे ही वे बहुत करीब आए, उमर ने प्रतीक को दूर धकेल दिया और चिल्लाया, "चल पीछे हो।" इस दौरान कई लोग उमर को वापस पकड़ने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि प्रतीक ने उनके पिता को लेकर कुछ कमेंट किया था।

उमर पर भड़के सलमान खान
प्रतीक और उमर की इस लड़ाई को देख सलमान खान का भी पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा, 'उमर आप अकेले एग्रेशन दिखा सकते हो? मेरा एग्रेशन देखना चाहोगे?' सलमान की ये बात सुन उमर चुप रह जाते हैं। वहीं दूसरे प्रोमों में प्रतीक सहजपाल को सलमान खान भी राजीव अदतिया को चिढ़ाने के लिए डांटते नजर आए। उन्होंने कहा, आपने लाइन कैसे क्रॉस की? मैंने कभी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया होता। अगर मैं तुम्हारा मजाक उड़ाऊं तो क्या होगा? कुछ ही सेकंड में रोना शुरू कर देंगे।'
यह भी पढ़ें: जब सलमान खान ने कहा था- फिल्म की शूटिंग के बाद मैं 'रेप पीड़िता' की तरह महसूस करता था












Click it and Unblock the Notifications