मुंबई: सलमान खान ने किराए पर दिया बांद्रा का अपना फ्लैट, हर महीने इतना मिलेगा किराया
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने मुंबई स्थित अपने एक अपार्टमेंट को किराए पर दिया है। खबरों की मानें तो यह अपार्टमेंट/फ्लैट, मुंबई के बान्द्रा वेस्ट के शिव अस्थान हाइट्स में है।
मुंबई, 16 दिसंबर। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने मुंबई स्थित अपने एक अपार्टमेंट को किराए पर दिया है। खबरों की मानें तो यह अपार्टमेंट/फ्लैट, मुंबई के बान्द्रा वेस्ट के शिव अस्थान हाइट्स में है। आइए जानते हैं कि सलमान खान ने यह फ्लैट कितने रुपए में रेंट पर दिया है। यानि इस फ्लैट से सलमान खान को हर महीने कितने रुपए किराया मिलेगा।

बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहता है सलमान का परिवार
मुंबई के बान्द्रा वेस्ट के शिव अस्थान हाइट्स में यह फ्लैट 14वें फ्लोर पर है और 758 वर्ग गज में बना हुआ है। अगर हम सलमान खान और उनके परिवार की बात करें तो सलमान का परिवार बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहता है। जो बिल्कुल बांद्रा बेंडस्टेंड के नजदीक है। जो लोग मुंबई घूमने गए होंगे उन्हें पता होगा कि सलमान और शाहरूख दोनों का घर बांद्रा में ही है और दोनों के घर के बीच कुछ ही मिनटों की दूरी है।

हर महीने इतना मिलेगा किराया
अब बात करते हैं सलमान खान द्वारा किराए पर दिए गए फ्लैट की। खबरों के अनुसार इस किराए के लिए फ्लैट का एग्रीमेंट 6 दिसंबर को हुआ है और यह एग्रीमेंट 33 महीनों के लिए किया गया है। वहीं किरायेदार ने 2.85 लाख रुपए की डिपॉजिट राशि भी जमा करा दी है। इस फ्लैट को 95,000 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से किराये पर दिया गया है।

सलमान ने भी किराए पर ले रखा है एक फ्लैट, किराया 8.25 लाख
इस फ्लैट के अलावा मुंबई में सलमान के पास कई सारी प्रॉपर्टी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कथित तौर पर बांद्रा में सलमान खान वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के तहत 8.25 लाख रुपये प्रति माह की कीमत पर एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट किराए पर लिया है। दस्तावेजों के अनुसार यह फ्लैट मकबा हाइट्स में 17वीं और 18वीं मंजिल पर है और बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी इस फ्लैट के मालिक हैं। खबर है कि सलमान ने इस साल की शुरुआत में ही फ्लैट का एग्रीमेंट रिन्यू कराया है।

करोड़पति होते हुए भी वन बीएचके के फ्लैट में क्यों रहते हैं सलमान
एक्टर-डायरेक्टर महेश मांजरेकर ने कुछ दिनों पहले कहा था कि सलमान खान का पनवेल में एक फॉर्महाउस है, इसके बाद भी सलमान 1 बीएचके के फ्लैट में रहते हैं। एक इंटरव्यू में हमेश मांजरेकर ने कहा कि सलमान वन बेडरूम के फ्लैट में रहते हैं। जब भी मैं उनके पास गया वो ड्रॉइंग रूम में एक सोफा पर लेडे हुए मिलते हैं। कभी कभी मैं सोचता हूं कि इस आदमी के पास इतनी दौलत-शौहरत है, लेकिन इसके पीछे जो एक आम आदमी है न वो बिल्कुल मिडिल क्लास आदमी है।












Click it and Unblock the Notifications