शादी के सवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हां शादी हो गई, परसों चलेगा पता

मुंबई, मार्च 05। सलमान खान की शादी कब होगी? यह सवाल पिछले कई सालों से खुद सलमान से ना जाने कितनी बार पूछा जा चुका है और हर बार सलमान ने घूमाने वाला ही जवाब दिया है, लेकिन इस सवाल पर सलमान का जो ताजा जवाब है वो काफी चौंकाने वाला है। दरअसल, सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सलमान का ही कैरेक्टर 'प्रेम' सलमान से सवाल करता है कि 'शादी हो गई' इसके जवाब में सलमान ने कहा है कि 'हां हो गई'।

सलमान बोले- शादी हो गई

सलमान बोले- शादी हो गई

सलमान के अकाउंट से ही शेयर किए गए इस वीडियो से सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है कि क्या सलमान ने सच में शादी कर ली है? जैसे ही वीडियो शुरू होता है तो वीडियो में प्रेम और सलमान खान मेहमानों से भरे कमरे में खड़े होकर एक-दूसरे से सवाल करते दिखते हैं। वीडियो में दिख रही जगह पूरी तरह से वैसी होती है, जैसे 'हम आपके है कौन' फिल्म में 'दीदी तेरा देवर दिवाना' गाने में होती है। वीडिो में प्रेम ने सलमान से पूछा, "और शादी ?" सलमान ने जवाब दिया, "हो गई" हैरान प्रेम ने पूछा, "हो गई।?" इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है।

क्या सच्चाई है वीडियो की?

क्या सच्चाई है वीडियो की?

जिस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है कि क्या सलमान की शादी हुई है या नहीं तो उस वीडियो के बारे में हम आपको सही-सही बताते हैं। दरअसल, वो वीडियो एक एडशूट का है, जिसे सलमान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सलमान ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "हुई या ना हुई...जाने के लिए परसों देखें। ऐसे में ये साफ है कि यह एक एडशूट का प्रोमो था और पूरी एड सोमवार को रिलीज होगी।

सोनाक्षी के साथ सलमान की शादी वाली फोटो वायरल

सोनाक्षी के साथ सलमान की शादी वाली फोटो वायरल

सोशल मीडिया पर सलमान और सोनाक्षी सिन्हा की भी एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है और दावा किया जा रहा है कि सलमान ने सोनाक्षी से शादी कर ली है। इस फोटो में सलमान और सोनाक्षी शादी के गेटअप में नजर आ रहे हैं। सोनाक्षी ने मांग में सिंदूर लगाया हुआ है तो वहीं सलमान उन्हें रिंग पहनाते नजर आ रहे हैं। इस फोटो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की चर्चाएं हैं। ऐसे में इस वीडियो और फोटो के बीच फैंस काफी कनफ्यूज हो गए हैं। हालांकि आपको उस फोटो की सच्चाई बताएं तो वो फोटो एक फोटोशॉप्ड फोटो है।

टाइगर 3 में कैटरीना के साथ दिखेंगे सलमान

टाइगर 3 में कैटरीना के साथ दिखेंगे सलमान

आपको बता दें कि सलमान खान इस वक्त टाइगर 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। दो दिन पहले ही सलमान खान ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। टाइगर 3 अगले साल ईद पर रिलीज होगी। सलमान ने इसके टीजर को शेयर करते हुए लिखा था, 'हम सब अपना-अपना ख्याल रखें, टाइगर 3 2023 में आ रही है। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। आपको बता दें कि इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ होंगी।

ये भी पढ़ें: जालीदार ड्रेस में दिखा एक्ट्रेस निया का बोल्ड अंदाज, एक से बढ़कर एक तस्वीरें देख यूजर्स ने कही ये बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+