Tiger 3: सलमान खान के फैंस ने थिएटर में फोड़े पटाखे, तो भाईजान ने दिया ऐसा रिएक्शन, पोस्ट वायरल
Tiger 3: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी बज बना हुआ था और इसके रिलीज होने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन इस बीच महाराष्ट्र के मालेगांव के एक थिएटर में फैंस का उत्साह इस कदर परवान चढ़ गया कि उन्होंने थिएटर में ही पटाखे फोड़ डाले जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक्स में वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, थिएटर में जहां एक तरफ सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का लोग लुत्फ उठा रहे हैं वहीं कुछ लोगों ने कई सारे पटाखे फोड़ डाले। इस घटना के बाद मौजूदा लोग वहां से इधर-उधर डर के मारे भागने लगे। सलमान खान के एक फैन ने यह वीडियो जैसे ही शेयर किया तो इस पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब खुद सलमान खान ने ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने सभी से शांतिपुर्वक तरीके से फिल्म देखने की अनुरोध किया। एक्टर ने लिखा, 'मैंने फिल्म टाइगर 3 के दौरान सिनेमाघरों के अंदर आतिशबाजी के बारे में सुना। यह बेहद ख़तरनाक है। आइए खुद को और दूसरों को जोखिम में डाले बिना ही इस फिल्म का आनंद लें और सुरक्षित रहें।'
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी और अब तक दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। ऐसा नहीं है कि ये घटना केवल मालेगांव के थिएटर में हुई है। बल्कि देशभर के कई थिएटर्स में दिवाली के मौके पर लोगों ने ऐसी हरकतें की। इन लोगों के खिलाफ जल्द ही पुलिस सख्त एक्शन लेगी।












Click it and Unblock the Notifications