'टाइगर जिंदा है और लंदन में है', घर के बाहर फायरिंग के बाद ब्रिटेन पहुंचे सलमान खान, UK के सांसद ने कही ये बात

Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। गत 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट र दो शूटर्स ने फायरिंग की थी। इसके बाद से ही सलमान खान की सुरक्षा को और ज्यादा बढ़ा दिया गया था।

सलमान खान की कड़ी सुरक्षा
इन दिनों फैंस भी सलमान खान की हर गतिविधि पर जमकर नजर रख रहे हैं। सलमान खान के फैंस उनकी चिंता करते हुए इस बात की जानकारी रख रहे हैं कि भाईजान कहां जा रहे हैं, क्या कर रहे हैं, किससे मिल रहे हैं.। ऐसा इसलिए क्योंकि जबसे उनके घर के बाहर फायरिंग हुई, तभी से सभी लोग उनकी सुरक्षा को लेकर परेशान रहने लगे हैं।

salman khan

अब लंदन पहुंचे सलमान खान
हालांकि सलमान खान पर इन सबका कोई खास असर नहीं पड़ा है और अब वह अपने काम में व्यस्त भी हो गए हैं। घर के बाहर फायरिंग होने के कुछ दिन बाद ही सलमान खान दुबई में नर आए थे और अब वह लंदन पहुंच गए हैं, जहां वेम्बली स्टेडियम के अंदर ब्रिटेन के ब्रेंट नॉर्थ निर्वाचन क्षेत्र से सांसद बैरी गार्डिनर के साथ वह पोज दे रहे हैं।

फुटबॉल स्टेडियम में सलमान खान का स्वागत
बैरी गार्डिनर ने अपने एक्स हैंडल पर सलमान खान के साथ फोटोज शेयर की हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- टाइगर जिंदा है और लंदन में है। उन्होंने ये भी बताया कि वेम्बली फुटबॉल स्टेडियम में सलमान खान का स्वागत करके उन्हें बहुत खुशी हुई है।

सलमान खान के घर के बाहर हुई थी फायरिंग
आपको बता दें कि ईद के बाद यानी गत 14 अप्रैल 2024 की सुबह सलमान खान के घर गैलेकेसी अपार्टमेंट के बाहर दो बदमाशों ने फायरिंग की थी और फिर फरार हो गए थे। इन दोनों शूटर्स को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया गया था। सूरत की तापी नदी से दोनों बंदूकों को भी बरामद कर लिया गया है जिन्हें बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के बाद नदी में फेंक दिया था।

फिल्म 'सिकंदर' में नजर आएंगे सलमान खान
सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले की जांच अभी भी चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी। वहीं सलमान खान जल्द ही फिल्म 'सिकंदर' में नजर आएंगे। ये फिल्म ईद 2025 पर रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+