शाहरुख खान पर सरेआम बरस पड़े थे सलमान खान, कई साल तक नहीं करते थे एक दूसरे से बात, जानें क्या था मामला

Salman Khan and Shah Rukh Khan Controversy: सलमान खान और शाहरुख खान बहुत ही अच्छे दोस्त हैं, लेकिन एक समय ऐसा था, जब ये दोनों एक-दूसरे का चेहरा देखना भी पसंद नहीं करते थे।

salman khan

Salman Khan and Shah Rukh Khan Controversy: गत 31 मार्च को मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड गार्डन में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के ग्रैंड लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड इंडस्ट्री के अधिकतर स्टार्स ने शिरकत की थी। सेलेब्स के इस भीड़ में सलमान खान काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। वहीं इस प्रोग्राम में शाहरुख खान का परिवार भी पहुंचा था। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, बड़े बेटे आर्यन खान और बेटी सुहाना ने पैपराजी को जमकर पोज दिए थे। वहीं सलमान खान ने भी शाहरुख खान के परिवार को खुद से बुलाकार कैमरे के सामने पोज दने लगे। सलमान खान ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ भी फोजोट क्लिक करवाईं। आपको बता दें कि एक समय था जब शाहरुख खान और सलमान खान के बीच मनमुटाव चल रहा था। दोनों एक दूसरे बात तक नहीं करते थे लेकिन अब वह दोबारा से अच्छे दोस्त बन गए हैं।

कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में शुरू हुआ था विवाद
आज के समय में बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान और शाहरुख खान बहुत ही अच्छे दोस्त हैं, लेकिन एक समय ऐसा था, जब ये दोनों एक-दूसरे का चेहरा देखना भी पसंद नहीं करते थे। सलमान खान और शाहरुख खान के बीच इस विवाद की शुरुआत बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी से हुई थी। खबर है कि ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप होने के बाद उस समय सलमान खान ने कैटरीना कैफ के साथ अपनी दोस्ती की नई शुरुआत की थी। वह ऐश्वर्या राय को भूल जाना चाहते थे। लेकिन शाहरुख खान ने कैटरीना के सामने ही सलमान खान को ऐश्वर्या राय की याद दिला दी थी।

शाहरुख खान पर बरस पड़े थे सलमान खान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में शाहरूख खान ने सलमान खान को ऐश्वर्या राय के नाम से चिढ़ाया था। इस बात पर सलमान खान काफी गुस्सा हो गए थे। वह इतना ज्यादा परेशान हो गए थे कि उन्होंने पार्टी में ही सबक सामने शाहरुख खान को कई बातें सुना दी थीं। इस घटना के बाद कई सालों तक शाहरुख खान और सलमान खान ने एक दूसरे से बात नहीं की और दूरी बना ली थी। बात इतनी बढ़ गई थी कि दोनों एक दूसरे का चेहरा देखना तक पसंद नहीं करते थे और इवेंट्स में एक दूसरे को इग्नोर करते नजर आते थे।

salman khan

इफ्तार पार्टी में दोबारा हुई थी दोस्ती
इस घटना के कई सालों बाद एक इफ्तार पार्टी में सलमान खान ने शाहरुख खान को गले से लगाकर उनसे फिर से दोस्ती कर ली थी। अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। दोनों एक दूसरे से इवेंट्स में मिलते हैं, हाथ मिलाते हैं, गले मिलते हैं, बातचीत करते हैं और पैपराजी को पोज भी देते हैं। पिछले साल दिसंबर महीने में शाहरुख खान अपने दोस्त सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। सिर्फ इतना हीं नहीं गत जनवरी 2023 को रिलीज हुई शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' में सलमान खान कैमियो रोल में नजर आए थे और खबर है कि अब सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' में शाहरुख खान कैमियो रोल निभाते नजर आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+