पहलगाम घटना के बीच सलमान खान ने उठाया बड़ा कदम, मोस्टअवेटेड UK टूर किया पोस्टपोन, फैंस बोले- 'दिल जीत लिया'
Salman Khan Postpones UK Tour: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद फिल्म इंडस्ट्री और पूरा देश में शोक की लहर है। इस दुखद घटना के बाद कई एक्टर्स ने अपने तय इवेंट्स और प्रोग्राम्स टाल दिए हैं। इस लिस्ट में अब सलमान खान का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने अपने बहुप्रतीक्षित यूके दौरे को पोस्टपोन करने का फैसला किया है।
सलमान खान ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी है। साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम की टिकट खरीदने वालों के पैसों को रिफंड करने का भी ऐलान किया है। सलमान के इस निर्णय के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं।

सलमान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, कश्मीर में हाल ही में हुई दुखद घटनाओं के मद्देनजर, और बहुत दुख के साथ, हमने 4 और 5 मई को मैनचेस्टर और लंदन में होने वाले द बॉलीवुड बिग वन शो को स्थगित करने का कठिन निर्णय लिया है। हालांकि हम समझते हैं कि हमारे प्रशंसक इन प्रदर्शनों का कितना बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन हमें लगता है कि दुख की इस घड़ी में इसे रोकना ही सही है। इससे होने वाली किसी भी निराशा या असुविधा के लिए हम ईमानदारी से माफी मांगते हैं और आपकी समझदारी और समर्थन की गहराई से सराहना करते हैं। शो की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, सलमान भाई, आपने एक बार फिर दिखाया कि असली हीरो वही होता है जो सिर्फ रील लाइफ में नहीं, रियल लाइफ में भी अपने देश के दर्द को समझे। 'दिल से बड़ा कोई इंसान नहीं होता।' आपको हमारा सुपरस्टार कहने पर गर्व है।
बता दें, ये पहली बार नहीं है जब इस घटना पर रिएक्ट किया हो। इसके पहले सलमान खान ने एक्स पर लिखा है- पृथ्वी पर जो स्वर्ग कश्मीर है वह अब नर्क में बदल रहा है। निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। मेरी संवेदना उनके परिवारों के साथ है। एक भी निर्दोष को मारना पूरी कायनात को मारने के बराबर है।












Click it and Unblock the Notifications