क्या अरबाज खान की दूसरी शादी से खुश नहीं थे Salman Khan? भाईजान ने कहा-'अगर सुना होता तो…’
Salman Khan On Arbaaz Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई अरबाज खान ने पिछले साल 24 दिसंबर 2024 को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की थी। ऐसे में एक्टर पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं।
अरबाज खान और शूरा खान की सीक्रेट मैरिज हुई थी। जिसमें उनके परिवार वाले और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे। एक्टर की इस शादी से उनके फैंस काफी हैरान थे। वहीं कपल को काफी ट्रोल भी किया गया। अब हाल ही में बिग-बॉस 17 के फिनाले में सलमान खान ने उनकी शादी पर पहली बार अपना रिएक्शन दिया।

बिग-बॉस 17 के फिनाले में सलमान खान ने अपने दोनों भाई सोहेल खान और अरबाज खान के साथ जमकर मस्ती की। इस दौरान कॉमेडियन भारती सिंह ने अरबाज की शादी को लेकर सवाल पूछा कि, 'आपने हमें अपनी शादी में नहीं बुलाया।' इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'कोई नहीं अगली शादी में बुला लेंगे, लेकिन किसी और की।' ये सुनते ही सभी कंटेस्टेंट हसने लगे।
अब सलमान खान का अरबाज का ये जवाब सुनकर हंसी छूट गई। फिर भारती सिंह ने भाईजान से पूछा कि, 'आपने बड़े भाई होने के नाते शादी को लेकर इन्हें किसी तरह की सलाह नहीं दी थी।' इस पर सलमान खान कहते हैं कि, 'अरबाज किसी की सुनता ही नहीं अगर सुना होता तो...'। अब एक्टर का ये रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है।
बता दें कि, अरबाज खान की पहली शादी साल 1998 में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ हुई थी। लेकिन साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उनकी लाइफ में जॉर्जिया एंड्रियानी आईं जिससे 4 साल तक रिलेशनशिप चला। वहीं मलाइका अरोड़ा की लाइफ में अर्जुन कपूर ने एंट्री ले ली। फिलहाल वह अब शूरा खान के साथ दूसरी शादी कर काफी खुश हैं। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के साथ रोमांटिक फोटो पोस्ट कर प्यार बरसाते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications