Salman Khan: 'टाइगर' के बाद अब सलमान खान बनेंगे 'सिकंदर', ईद पर फैंस को दिया ये बड़ा गिफ्ट

Salman Khan New Film Sikandar: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म को लेकर उनके फैंस काफी क्रेजी नजर आते हैं। हर साल सलमान खान की एक न एक फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होती है। लेकिन इस साल ऐसा नहीं हो पाया है। ऐसे में सुपरस्टार ने आज के दिन यानी 11 अप्रैल 2024 को ईद के खास मौके पर अपने फैंस के सामने एक बड़ा सरप्राइज रिवील किया है।

ईद 2025 में रिलीज होगी 'सिकंदर'
खबर है कि ईद 2025 में सुपरस्टार सलमान खान बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और मशहूर डायरेक्टर एआर मुरुगादोस के साथ मिलकर फिल्म 'सिकंदर' लेकर आने वाले हैं। आपको बता दें कि मेकर्स ने आज ईद के खास मौके पर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म के नाम से पर्दा उठा दिया है। इसके बाद भाईजान के फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं।

Salman Khan

सलमान खान ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा
ये पहला मौका नहीं है जब बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ सुपरस्टार सलमान खान ने हाथ मिलाया है। इनकी जोड़ी ने 'जुड़वा', 'मुझसे शादी करोगी', 'किक' और कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि, 'किक' के बाद लोग इन दोनों के साथ आने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो की अब जाकर खत्म हो रहा है।

ए आर मुरुगादोस के साथ मिलाया हाथ
वहीं फेमस डायरेक्टर ए आर मुरुगादोस ने बॉलीवुड में 'गजनी', 'हॉलीडे-ए सोल्डर इस नेवर ऑफ ड्यूटी' और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट मूवीज दी हैं। अब सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर का नाम सामने आने के साथ ही भाई के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

शाहरुख खान के साथ आएंगे नजर
आपको बता दें कि सलमान खान को आखिरी बार फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया था। ये फिल्म दिवाली 2023 पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कपूर नजर आई थीं। वहीं अब जल्द ही सलमान खान अपने दोस्त और को-एक्टर शाहरुख खान के साथ फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' में नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+