Smriti Irani: 'सलमान निकम्मा, शाहरुख ने रोका था शादी करने से', स्मृति ईरानी ने खोला बड़ा राज, लोग हैरान
Smriti Irani Interviews: देश की चर्चित राजनेता और टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक स्मृति ईरानी इन दिनों 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के जरिए लोगों को प्रभावित कर रही है। शो ने एक बार फिर से लोगों के दिलों पर दस्तक दी है। अपने बेबाक बयानों के लिए लोगों के बीच हमेशा चर्चित रहने वाली स्मृति ईरानी ने हाल ही में मैशेबल इंडिया को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ ऐसी बातें कहीं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया और इसी कारण वो इस वक्त सुर्खियों में भी छाई हुई हैं।
टेलीविजन अभिनेत्री से राजनेता बनीं स्मृति ईरानी ने बताया कि उन्हें शादी के दो प्रस्ताव मिले थे लेकिन उन्होंने जुबिन को चुना, उन्होंने उनसे अपनी मां के घर की पार्किंग में शादी की थी। स्मृति ईरानी ने हंसते हुए कहा कि 'जुबिन को मैं कई सालों से जानती थी, एक दिन उन्होंने सीधे पूछा, 'क्या समस्या है, शादी कर सकते हैं ना?'

मैंने कहा, 'समस्या यह है कि मैं काम करना चाहती हूं।' उन्होंने कहा, 'मुझे तुम्हारे काम करने से कोई दिक्कत नहीं।' मैंने उन्हें एक नजर देखा और पूछा- 'क्या तुम मुझे अनुमति दे रहे हो?' उन्होंने कहा, 'अरे यार, बस काम करो, जो चाहो करो।'
'मां के घर की पार्किंग में मैंने की शादी' (Smriti Irani)
इसके बाद हमने अपनी मां के घर की पार्किंग में शादी की थी। यह अजीब था क्योंकि मैं भी काम कर रही थी। और उन्होंने कहा, 'सुनो दोस्त, क्या तुम शादी के लिए आज आओगी?' मैंने कहा, 'हां, हां।' स्मृति ईरानी ने बताया कि 'पार्किंग में हाथ मिलाने के अगले दिन, वे दोनों ताज होटल में दोपहर के भोजन के लिए मिले थे।'

परीकथा जैसी नहीं हमारी प्रेम कहानी: Smriti Irani
स्मृति ने कहा, कि 'शादी के बाद हम दोनों ही काम पर चले गए। कोई बड़ा रोमांस नहीं हुआ। ऐसे ही रिश्ते टिकते हैं, जब आपके पास परीकथा जैसे मूर्खतापूर्ण विचार नहीं होते।'
'निकम्मे हैं दोनों', Smriti Irani ने खोली पोल
इसके बाद स्मृति ने कहा कि जुबिन और सलमान खान दोनों साथ में एक ही स्कूल में पढ़ें हैं। सलमान खान सेंट जेवियर्स में मेरे पति क्लासमेट्स थे इसलिए जब जुबिन पहली बार मुझे सलमान से मिलवाने ले गए तो सलीम खान भी वहीं थे। उन्होंने मुझे देखते ही कहा कि 'तुमको मालूम है तुम्हारे मियां साहब, मेरे बेटे के साथ क्या करते थे? वे मेरी कार चुराकर भाग जाते थे। निकम्मे हैं दोनों।' मैं बस उनकी बातें सुन रही थी और सलमान-जुबिन दोनों नीचे निहार रहे थे।

शाहरुख ने कहा- 'सुनो, जुबिन से शादी ना करना'
इसके बाद एक रोचक किस्सा उन्होंने शाहरुख के बारे में भी बताया, उन्होंने कहा कि 'जुबिन फिल्म उद्योग के बहुत सारे कलाकारों को जानते थे, उसमें शाहरुख खान भी थे, मैंने उनसे कहा था कि एक बार प्लीज मुझे उनसे मिलवा दीजिए, फिर एक दिन जुबिन ने मुझे उनसे मिलवाया, तब शाहरुख ने हंसते हुए मुझसे कहा था कि 'सुनो इससे (जुबिन) से शादी मत करना।' तब मैंने हंसते हुए कहा कि 'अरे भाई बहुत लेट हो गया।'

Smriti Irani और जुबिन ने 2001 में शादी की थी
स्मृति का ये इंटरव्यू इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग जमकर इसपर कमेंट कर रहे हैं।इसी कारण वो इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त रूप से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
आपको बता दें कि जुबिन ईरानी मुंबई स्थित एक व्यवसायी हैं। उनकी पहले मोना ईरानी से शादी हुई थी, उससे उनकी एक बेटी, शनेल ईरानी है। स्मृति और जुबिन ने 2001 में शादी की थी, और उनके दो बच्चे हैं - एक बेटा, जोहर और एक बेटी, जोइश।












Click it and Unblock the Notifications