Sikandar teaser: 'सिकंदर' सलमान खान को देखने के लिए करना होगा कितना इंतजार? नया समय पता चल गया
Sikandar First look teaser: सलमान खान के 59वें जन्मदिन के मौके पर आज यानी 27 दिसंबर को उनकी मच अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' का टीज़र रिलीज़ होने वाला था। लेकिन, यह रिलीज अब टाल दी गई थी। मेकर्स का यह फैसला 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के चलते लिया गया था। बीते दिन बताया गया था कि टीजर 28 तारीख को 11 बजे रिलीज होगा। अब मेकर्स ने एक और बदलाव किया है।
मेकर्स ने नई पोस्ट शेयर करते हुए बताया, पूरा देश पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धाजंलि दे रहा है। ऐसे में हमने भी सिकंदर के टीजर को फिर से री-शेड्यूल कर दिया है। अब ये टीजर शाम 4:05 बजे लॉन्च होगा। ये पोस्ट फिल्म के प्रोड्यूसर नाडियाडवाला एंड ग्रैंडसन की तरफ से की गई है।

मैग्नम ओपस फिल्म 'सिकंदर'
साजिद नाडियाडवाला की आने वाली मैग्नम ओपस फिल्म 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक पोस्टर पहले ही जारी किया जा चुका है, जो बेहद शानदार और यादगार है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और ए.आर. मुरुगडोस द्वारा डायरेक्टेड 'सिकंदर' एक ऐसी सिनेमाई प्रस्तुति होने का वादा करती है, जो एक्शन, ड्रामा और इमोशंस का बेहतरीन मिश्रण दिखाएगी। इस दिलचस्प फर्स्ट लुक के साथ, सलमान खान की अगली ब्लॉकबस्टर के लिए काउंटडाउन ऑफिशियल तौर पर शुरू हो चुका है।
खुद सलमान ने डिजाइन की कॉस्ट्यूम
रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म सिकंदर का एक्शन भी उसी अनुसार डिजाइन किया जा रहा है। फिल्म का बैकड्रॉप दुनिया के सबसे बड़े स्लम धारावी पर सेट है। इसके लिए मेकर्स ने मुंबई में ही एक भारी भरकम सेट बनाया है। जहां धारावी की दुनिया को री-क्रिएट किया गया है। फिल्म के एक्शन को केविन कुमार ने डिजाइन कर रहे हैं। इसके पहले उन्होंने साउथ की कई फिल्मों का एक्शन डिजाइन किया है। इसके अलावा फिल्म में अपने किरदार के लिए सलमान ने ही कॉस्ट्यूम डिजाइन की है।












Click it and Unblock the Notifications