कोलकाता पहुंचकर ममता बनर्जी से मिले सलमान खान, जानें 'भाईजान' को कब देख सकेंगे LIVE
Salman Khan in Kolkata: हाल ही में सलमान खान ने कोलकाता पहुंचकर ममता बनर्जी से मुलाकात की। शाम 6 बजे एक प्रोग्राम में पहुंचे भाईजान को फैंस लाइव देख सकेंगे।

Salman Khan meets CM: पूरे 14 साल बाद कोलकाता पहुंचे बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने हाल ही में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। दरअसल, सलमान खान ईस्ट बंगाल ग्राउंड में दबंग द टूर रीलोडेडे नाम के एक कार्यक्रम में शिरकत करने वाले हैं।
ममता बनर्जी से मिले 'भाईजान'
कोलकाता आने के बाद सलमान खान ने कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे भाईजान ने पैपराजी को खूब पोज दिए। अब सलमान खान की तस्वीरें और कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
ब्लैक जीन्स और डेनिम में दिखे
इससे पहले एक तस्वीर में सलमान खान पैपराजी और फैंस को सलाम करते भी दिखे। इस दौरान भाईजान ब्लैक टीशर्ट और डेनिम में बेहद हैंडसम लग रहे थे। उनके लुक पर फैंस तो फिदा हो गए। गाड़ी से उतरने के बाद सलमान ने अपने फैंस को सलाम भी किया। एक्टर और उनकी गाड़ी के आसपास काफी बॉडीगार्ड्स भी नजर आए।
इतने बजे शुरू होगा लाइव शो
बताते चलें कि सलमान खान कोलकाता में ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब के ग्राउंड में दबंग द टू रीलोडेड नाम के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रोग्राम से उनका लाइव शो शाम 6 बजे शुरू होगा। शो की शुरुआत से पहले भाईजान ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की।
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि भाईजान की इस फिल्म में किंग खान यानी शाहरुख खान की भी एंट्री होगी। फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। इस बीच मनीष पॉल भी एयरपोर्ट पर नजर आए। जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि वे भी सलमान खान के साथ कोलकाता आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications