Video: शादी और तलाक पर सलमान खान की बात सुनकर आ जाएगा गुस्सा
कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स वाले शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन आने वाला है। सीजन का पहला एपिसोड भी शूट हो चुका है। पिछले दिनों एक प्रोमो आया था। जिसमें दिखाया गया कि अर्चना पूरण सिंह के साथ अब नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आएंगे। खैर, तीसरे सीजन के पहले एपिसोड में सलमान खान बतौर गेस्ट शामिल होंगे।
इस एपिसोड का अभी प्रोमो तो नहीं आया है। लेकिन एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें सलमान खान शादी और तलाक पर बात कर रहे हैं।

वायरल क्लिप में सलमान खान कहते हैं, लोग त्याग करते थे। टॉलरेंस का एक फैक्टर है। अब एक टांग रात को ऊपर आ जाती है तो डिवोर्स हो जाता है। खर्राटे लिए जाते हैं। छोटी से मिस अंडरस्टैंडिंग में तलाक हो जाता है। डिवोर्स तो चलो गया, लेकिन फिर वो आधे पैसे भी लेकर चली जाती है। इतना कह कर सलमान हंसने लग जाते हैं। अर्चना और सिद्धू के साथ पूरी ऑडियंस भी ठहाके लगाने लगती है।
इस वीडियो के आने के बाद इंटरनेट दो धड़ों में बट गया है। जहां कुछ लोग इसे देखकर हंस रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि सलमान खान शादी और तलाक जैसे सीरियस मामलों को हंसी में उड़ा रहे हैं। हालांकि अभी तक ये पूरा एपिसोड आया नहीं है। 21 जून को शो का पहला एपिसोड ऑन एयर होगा। तब पता चलेगा कि सलमान से शादी को लेकर क्या सवाल पूछा गया था।
फिलहाल सलमान खान अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू होगी। डायरेक्टर अपूर्व लाखिया इसे गलवान वैली संघर्ष पर बना रहे हैं। सलमान का रोल एक आर्मी अफसर का होगा। ये पहली बार है जब वो आर्मी अफसर का रोल करते हुए नजर आएंगे। सलमान की पिछली फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications