'अपने आपको खूबसूरत समझती है', ऐश्वर्या राय पर ऐसे बरसे थे सलमान खान और फिर जो हुआ
Salman Khan Aishwarya Rai: बॉलीवुड में कई प्रेम कहानियां आई और चली गई लेकिन सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी आज भी सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली कहानियों में गिनी जाती है। ये रिश्ता जितना खूबसूरत था, उतना ही विवादों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा हुआ भी रहा था।
सलमान खान का 60वां जन्मदिन
आज सलमान खान अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप होने के बाद सलमान खान की जिंदगी में कई हसीनाओं की अंट्री हुई थी। कई एक्ट्रेसेस के साथ भाईजान का नाम जुड़ा था लेकिन उन्होंने कभी किसी से शादी नहीं की।

60 की उम्र में भी कुंवारे हैं सलमान खान
कहते हैं कि ऐश्वर्या राय के सलमान खान को छोड़कर चले जाने के बाद से भाईजान अपनी लव लाइफ को लेकर काफी टूट गए थे और यही कारण है कि सुपरस्टार इस उम्र में भी अभी तक कुंवारे हैं।
1999 में शुरू हुई थी सलमान-ऐश्वर्या की लव स्टोरी
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी की शुरुआत साल 1999 में हुई थी, जब संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी दमदार थी कि जल्द ही ये रिश्ता कैमरे के बाहर भी परवान चढ़ने लगा था।
सेट पर शुरू हुआ था सलमान-ऐश्वर्या का प्यार
सलमान खान और ऐश्वर्या राय को साथ देखकर फैंस दीवाने हो गए थे। मीडिया में आए दिन दोनों के रिश्ते की खबरें छपती थीं। इंडस्ट्री में ये जोड़ी उस दौर की सबसे चर्चित कपल मानी जाने लगी थी। हालांकि जैसे-जैसे रिश्ता आगे बढ़ा, वैसे-वैसे इसमें तनाव और मतभेद भी बढ़ने लगे थे।
ऐश्वर्या राय को लेकर काफी पजेसिव थे सलमान खान?
-कई लोगों का मानना है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान का ऐश्वर्या राय के प्रति रवैया काफी पजेसिव हो गया था। करीबी सूत्रों के मुताबिक सलमान खान अक्सर ऐश्वर्या राय के आसपास नजर आते थे। उनके फोन को चेक करते रहते थे। कई बार तो भाईजान अपने इमोशन्स को कंट्रोल तक नहीं कर पाते थे।
-कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि रिलेशनशिप में कुछ समय बीतने के बाद ऐश्वर्या राय के व्यवहार और प्रोफेशनल अप्रोच से सलमान खान को परेशानी होने लगी थी जिससे उनके बीच टकराव बढ़ने लगा था।
हिमानी शिवपुरी का चौंकाने वाला खुलासा
-इस रिश्ते को लेकर एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि शुरुआत में सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता बेहद मजबूत था।
-हिमानी शिवपुरी ने कहा था- सलमान खान कई बार ऐश्वर्या राय के लिए सेट पर देर रात तक मौजूद रहते थे। दोनों के बीच गहरी नजदीकी थी लेकिन समय के साथ रिश्ते में कड़वाहट आने लगी थी।
-हिमानी शिवपुरी ने ये भी बताया था कि एक बार सलमान ने ऐश्वर्या राय के रवैये पर तंज कसते हुए कहा था- इसे समझाओ, वहीदा रहमान को देखे... अपने आप को बहुत खूबसूरत समझती है क्या। ये बयान उस समय सलमान खान के अंदर बढ़ती फ्रस्ट्रेशन को दर्शाता था।
2002 में टूटा था सलमान खान-ऐश्वर्या राय का रिश्ता
-लगातार बढ़ते मतभेदों और भावनात्मक तनाव के चलते साल 2002 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप हो गया था। इस अलगाव ने फैंस का दिल तोड़ दिया था और बॉलीवुड में भी ये रिश्ता लंबे समय तक चर्चा में बना रहा था।
-ब्रेकअप के बाद सलमान ने खुद माना था कि प्यार में लड़ाई-झगड़ा होना सामान्य है लेकिन उनका गुस्सा कई बार हद से ज्यादा हो जाता था। वह अपने इमोशन्स को ठीक से संभाल नहीं पाते थे।
ऐश्वर्या राय और सलमान खान का स्टारडम
-ब्रेकअप के बाद भी इस रिश्ते की गूंज सालों तक इंडस्ट्री में सुनाई देती रही। ऐश्वर्या राय ने एक के बाद एक बड़ी फिल्में कीं और भारतीय सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेज में शामिल हो गईं। वहीं सलमान खान ने भी अपने स्टारडम को मजबूती से थामे रखा और बॉक्स ऑफिस पर राज करते रहे।
-भले ही सलमान खान और ऐश्वर्या राय अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हों लेकिन उनकी प्रेम कहानी आज भी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और भावनात्मक कहानियों में से एक मानी जाती है।
-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
7 घंटे तक बिना बैठे ये क्या कर रह थीं Aishwarya Rai? 'साड़ी पहनकर एक्ट्रेस ने जो किया', हुआ शॉकिंग खुलासा -
आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' के दर्शकों को दिया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स पर भी किया रिएक्ट -
'तुम भूखे लोग', वीडियो में क्यों चिल्लाने लगीं वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit? फिर किया ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा -
रोमांस से भरा वीडियो वायरल, इतने करीब आ गए Khesari Lal Yadav और Akanksha Puri, मचा बवाल -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
'उसकी तो 2 दिन भी नहीं चली', Dhurandhar 2 के राकेश बेदी ने BJP सांसद कंगना रनौत को मारा ऐसा ताना, अब क्या होगा -
पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' देख रही पब्लिक, मेकर्स की बढ़ी चिंता -
'Dhurandhar 2 तो चापलूसी कर रही है', Ex-CM भूपेश बघेल का शॉकिंग बयान, केंद्र सरकार पर साधा ऐसा निशाना -
‘दाऊद के पैसे वाली फिल्मों पर चुप्पी, अब सच से जलन’,धुरंधर को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर भड़के EX-DGP,खोली पोल -
O Romeo OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'ओ रोमियो', जानें कब और कहां देखें












Click it and Unblock the Notifications