गलवान वैली फिल्म के लिए सलमान ने बदला फिटनेस रूटीन, 60 उम्र में भाईजान इतने घंटे कर रहे मशक्कत
Salman Khan: सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर चुके हैं। उनकी ये फिल्म साल 2020 में गलवान वैली पर हुई झड़प पर बेस्ड है। इसे फिल्ममेकर अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान आर्मी ऑफिसर यानी कर्नल का रोल निभाने वाले हैं। वो ऐसा रोल करियर में पहली बार कर रहे हैं। सलमान इस रोल के लिए अपनी फिटनेस पर भी ध्यान दे रहे हैं। अब उनकी फिटनेस रूटीन और आगे की प्लानिंग के बारे में जानकारी आई है।
रिपोर्ट्स की माने तो सलमान खान हर दिन लगभग 4 घंटे जिम में पसीना बहा रहे हैं। इसे लिए उन्होने अपने मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के जिम को दुरुस्त करवाया है। इसके अलावा सलमान अपना अधिकतर समय खंडाला वाले फार्म हाउस पर भी बिताते हैं। वहां भी लग्जीरियस जिम है। जिसे सलमान ने गलवान वाली फिल्म के लिए ठीक करवाया है।

सलमान फिल्म में 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर शहीद कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। ऐसे में वो किसी भी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। सलमान अपनी फिजिकल ट्रेनिंग ऐसी कर रहे हैं, जिससे वो कर्नल संतोष को अपने आप में ढाल पाएं। इस रोल की ट्रेनिंग सलमान ने इस महीने की शुरुआत में ही की थी। इसके अलावा सलमान के हाई एल्टिट्यूड ट्रेनिंग स्टूडियो को भी जॉइन करने की खबरें हैं। दरअसल, फिल्म शूटिंग लद्दाख के इलाके में होनी है। जहां ऑक्सीजन लेवल की कमी रहती है। ऐसे में सलमान इसकी भी ट्रेनिंग करेंगे। ताकि शूटिंग के वक्त किसी भी तरह की परेशानी न हो। इसकी ट्रेनिंग के लिए कुछ स्टूडियो भी होते हैं, जहां प्रोफेशनल ट्रेनर्स लोगों को ट्रेनिंग देते हैं। बता दें, फिल्म के वॉर सीक्वेंस असल लोकेशन में शूट किए जाएंगे।
बीते दिनों पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में बताया, इस फिल्म के लिए जुलाई में लुक टेस्ट किया जाएगा। साथ ही फोटोशूट भी होगा। इसके बाद इसी फोटो से फिल्म की अनाउंसमेंट भी हो सकती है। अभी मेकर्स इसके प्री-प्रोडक्शन की तैयारी तेजी से कर रहे हैं। उनका प्लान है कि शूटिंग जुलाई के महीने में ही शुरू हो जाए। पहला ही शेड्यूल वो लद्दाख में करने की प्लानिंग में हैं। ये शेड्यूल करीब 25 दिन का होगा। लंबा शेड्यूल मुंबई में एक स्टूडियो में होगा। एक्शन सीन लद्दाख में फिल्माए जाएंगे। शूटिंग के लिए सलमान ने भरपूर डेट्स दी हैं। इसलिए मेकर्स चाहते हैं कि नवंबर तक फिल्म की शूटिंग खत्म कर दें।












Click it and Unblock the Notifications