Salman Khan से ईद में मिलने पहुंचे फैंस, पुलिस ने बरसाई लाठियां, फैंस बोले- 'इससे अच्छा मंदिर....'
Salman Khan: देश में आज यानी 11 अप्रैल को ईद का जश्न मनाया जा रहा है। वहीं इस खास मौके पर हर साल बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान बालकनी में आकर फैंस से मुलाकात करते हैं। इस बार भी उनसे मिलने के लिए एक्टर के घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लग गया। लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
ईद के मौके हर साल सलमान खान की झलक पाने के लिए लाखों फैंस उनके घर के बाहर इकट्ठा हो जाते हैं। वह घंटों तक सलमान खान का इंतजार करने के लिए वहां खड़े रहते हैं। लेकिन इस बार भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उसे कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लोगों पर डंडे बरसाए जिसके बाद लोग चप्पल छोड़कर नंगे पैर वहां से भाग गए। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान के घर के बाहर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने ऐसा कदम उठाया।
बता दें कि, ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'आ गया स्वाद ? डेरा डंटी रोड पे जमा बैठे है।' अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'सही हुआ इनके साथ।' एक यूजर ने लिखा, 'सलमान खान ने फैंस के लिए ऐसी ईद भेज दी।' एक ने लिखा, 'इसके घर आने अच्छा है ये लोग मंदिर या मस्जिद जाएं।'
वहीं सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो ईद के मौके पर एक्टर ने फिल्म सिकंदर का ऐलान कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म अब अगले साल ईद 2025 में रिलीज होगी। इस फिल्म का डायरेक्शन एआर मुर्गदास कर रहे हैं। वहीं इस साल भी एक्टर के पास कई सारी फिल्में हैं जिसमें 'टाइगर वर्सेस पठान', 'किक 2', दंबग 4 और फिल्म बुल शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications