क्या ऐश्वर्या-अभिषेक के टूटते रिश्ते की खबर से खुश हो गए हैं सलमान खान? जूनियर बच्चन को लगाया गले, या फिर.....

Salman Khan and Abhishek Bachchan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने गत 21 दिसंबर 2023 को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था जहां पर बॉलीवुड के लगभग सभी हस्तियों ने शिरकत की थी। सलमान खान, शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक आनंद पंडित की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। इस पार्टी का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद से लोगों के होश उड़ गए हैं। लोग समझ नहीं पा रहे हैं ऐसा कैसे हो गया है।

सलमान खान ने अभिषेक बच्चन को लगाया गले
पार्टी से वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान और अभिषेक बच्चन एक दूसरे से गले मिलते नजर आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस दौरान सलमान खान के चेहरे पर एक अलग सी मुस्कुराहट भी नजर आ रही है। आपको बता दें कि इस वीडियो ने सलमान खान और अभिषेक बच्चन के फैंस को हैरानी में डाल दिया है। वीडियो को बार-बार देखने के बाद भी लोगों को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हो रहा है।

salman khan

सलमान खान की गर्लफ्रेंड थीं ऐश्वर्या राय
वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन से गले मिलने के बाद सलमान खान उनसे बात भी कर रहे हैं। कई यूजर इस वीडियो को देखने के बाद ये कयास लगा रहे हैं कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के टूटते रिश्ते की खबर फैलने के बाद से ही सलमान खान ने जूनियर बच्चन से बात करने के बारे में सोचा होगा। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय एक समय पर सलमान खान की गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं।

सलमान खान और बच्चन परिवार के रिश्ते में खटास
कई कारणों के चलते ऐश्वर्या राय का सलमान खान से ब्रेकअप हो गया था जिसके बाद भाईजान काफी टूट गए थे। सलमान खान के कई करीबियों के अनुसार, एक्टर कई दिनों तक डिप्रेशन में भी चले गए थे। बाद में ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी जिसके बाद से सलमान खान और बच्चन परिवार के बीच में मनमुटाव चल रहा था। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच जबसे नजदीकियां बढ़ी थीं, तभी से सलमान खान और बच्चन परिवार के रिश्ते में खटास आ गई थी। भाईजान ने बच्चन परिवार से दूरी बना ली थी।

सलमान खान और अभिषेक बच्चन में अनबन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या राय की वजह से ही सलमान खान ने अभिषेक बच्चन से बात करना बंद कर दिया था। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे को पार्टीज और इवेंट्स में इग्नोर करते भी नजर आते थे। खासतौर पर जब अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ होते थे। वहीं ऐश्वर्या राय को देखते ही सलमान खान अपना रास्ता तक मोड़ लेते थे। ऐसा कई वीडियोज में साफ देखा गया है।

किस बात से खुश हो गए हैं सलमान खान
वहीं अब इतने सालों बाद सलमान खान ने सार्वजनिक तौर पर अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन से खुलकर बात की और दोनों को गले भी लगाया। इस वीडियो को देखने के बाद से लोग कयास लगा रहे हैं कि सलमान खान को जब से इस बात का पता चला है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते के बीच दरार आ गई है तब से वह बहुत खुश हो गए हैं। ऐसे में हो सकता है कि इसी खुशी के चलते सलमान खान ने अभिषेक बच्चन से चल रहे अनबन को खत्म करने का सोचा हो। हालांकि अभिषेक और ऐश्वर्या के अलग होने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+