Salman Khan के जिम में लगी आग, रात के 10.15 बजे मची अफरा-तफरी, कैसे हुआ ये हादसा?

Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 इलाके में उनके जिम ब्रांड से जुड़े एक फ्रेंचाइजी आउटलेट में आग लग गई है। जानकारी के अनुसार ये आग जिम की पहली मंजिल पर लगी थी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। हालांकि राहत की बात ये रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सलमान खान के दिल्ली के जिम में लगी आग
पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जिम में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने का शक जताया जा रहा है। हालांकि आग के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

Salman Khan

ग्रेटर कैलाश के जिम में रात 10:15 बजे मची अफरा-तफरी

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घटना दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 इलाके में स्थित एम ब्लॉक मार्केट में हुई है। गुरुवार रात करीब 10:15 बजे जिम की पहली मंजिल से धुआं और आग की लपटें दिखाई देने के बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई थी। आग देखकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई थी।

-सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने दमकल की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही जिम के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और कुछ ही देर में स्थिति पर काबू पा लिया गया।

कोई हताहत नहीं, बड़े नुकसान की भी खबर नहीं

इस हादसे में सबसे राहत वाली बात ये है कि किसी की जान नहीं गई और न ही किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। अधिकारियों के मुताबिक आग पर समय रहते काबू पा लिया गया है, जिससे स्थिति ज्यादा गंभीर होने से बच गई। पुलिस ने ये भी बताया कि घटना के बाद परिसर को सुरक्षित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आग से किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने का जताया जा रहा शक

आग की वजह को लेकर फिलहाल शुरुआती जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि अधिकारियों ने साफ किया है कि घटना की सटीक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। दमकल की कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सलमान खान के नाम से जुड़ा है जिम ब्रांड

-जानकारी के अनुसार ये जिम सलमान खान के नाम से चलने वाले फिटनेस ब्रांड का फ्रेंचाइजी आउटलेट बताया जा रहा है। हालांकि अधिकारियों की ओर से ये स्पष्ट किया गया है कि ग्रेटर कैलाश स्थित यह जिम सीधे तौर पर सलमान खान की निजी मिल्कियत नहीं है। ये उनके जिम ब्रांड के तहत चलने वाला फ्रेंचाइजी आउटलेट है।

-फिलहाल सलमान खान इस घटना को लेकर किसी तरह की परेशानी में नहीं हैं। एक्टर इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रहे हैं। दूसरी तरफ दिल्ली स्थित जिम में आग लगने की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और आग लगने की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+