'पीछे हट जाओ', पैपराजी को देखकर आगबबूला हुए सलमान खान, भाईजान ने फिर गुस्से में दिखाई आंख
Salman Khan Viral Video: 20 दिसंबर को सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनका पूरा परिवार पार्टी में शामिल हुआ। इसके अलावा बॉलीवुड के बड़े सितारे रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेलेनिया, अलीजेह अग्निहोत्री समेत करीबी दोस्त शामिल हुए। इस बीच सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर पैपराजी पर भड़कते हुए नजर आए।
बीती रात सोहेल खान की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सामने आया। जहां एक तरफ सभी सेलेब्स ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज दिया तो वहीं सलमान खान पैप्स को देखकर भड़क गए। दरअसल, देर रात एक्टर अपने भाई की पार्टी से बाहर निकल रहे थे। इस दौरान एक्टर को देखकर पैपराजी ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया था। लेकिन इस बात से एक्टर काफी नाराज हो गए।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान को चारों तरफ से पैपराजी ने इस तरह घेरा लेकिन उनका वहां से निकलता मुश्किल हो गया। बस इसी वजह से सलमान खान भड़क जाते हैं और गुस्से में पैपराजी को कहते हैं कि 'पीछे हटो सब'। अब एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
फिलहाल इन वीडियोज पर फैंस के मिक्स रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि भाईजान में काफी एटीट्यूड आ गया है। वहीं कुछ का कहना है कि पैपराजी को इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा सोहेल खान की बर्थडे पार्टी में सलमान खान को उनकी मां का हाथ पकड़कर ले जाते हुए देखा। ये पल कैमरे में कैद हो गया। एक्टर का जेस्चर देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म टाइगर 3 रिलीज हुई। जिसमें लंबे समय बाद उनके साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आईं। फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया और यही वजह थी कि टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। खबर है कि शाहरुख खान और सलमान खान टाइगर वर्सेस पठान में साथ नजर आएंगे। हालांकि मेकर्स की तरफ से अब कंफर्म नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications