क्या मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान को लॉन्च करने वाले हैं सलमान खान? क्या है सच्चाई?
Arhaan Khan: बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान अपनी नई शादी के बाद से सुर्खियों में छाए रहते हैं। अरबाज खान और शूरा खान के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें की जाती हैं। वहीं इसी बीच खबर है कि अरबाज खान और उनकी एक्स पत्नी मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं।
बॉलीवुड में डेब्यू में कर सकते हैं अरहान खान
ऐसे में अरहान खान के बॉलीवुड में डेब्यू करने को लेकर चर्चे शुरू हो गए हैं। खबर है कि अरबाज खान के भाई बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने दोनों भतीजों अरहान और निरवान की लॉन्चिंग की तैयारी कर रहे हैं। इन खबरों पर फिलहाल अरबाज खान का रिएक्शन सामने आया है।

अरबाज खान ने कही ये बड़ी बात
न्यूज 18 के साथ इंटरव्यू में अरबाज खान ने उनके बेटे अरहान की बॉलीवुड एंट्री को लेकर बताया- अभी तक मेरे बेटे के बारे में ऐसी खबरें तो मैंने भी नहीं सुनीं। उन्होंने कहा- ये सब सच नहीं है। अरबाज खान ने आगे कहा- अरहान को एक्टिंग में इंट्रेस्ट है लेकिन वो अभी इस फील्ड में अपनी ट्रेनिंग कंप्लीट कर रहा है। मेरे बेटे की हरकतों से ये तो साफ है कि वो अपना फ्यूचर किस फील्ड में बनाना चाहता है।
'बेटा करियर पर फोकस कर रहा है'
अरबाज खान ने बताया- अरहान एक्टिंग स्कूल भी जा रहा है लेकिन इन सब के साथ उसका फोकस अभी अपनी पढ़ाई पर है। फिलहाल उसकी उम्र कम है। वह सिर्फ 22 साल का है। लेकिन वो अभी से बहुत मेहनती है। वो बॉलीवुड में आना डिजर्व करता है लेकिन अभी थोड़ा समय है। आपको बता दें कि अरहान खान सोशल मडिया पर अक्सर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications