11 जवानों से लेकर बुलेटप्रूफ कार तक...सलमान खान की हाई क्लास सिक्योरिटी जानकर उड़ जाएंगे होश
Salman Khan Security: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पूरा बॉलीवुड सदमे में है। खासतौर से उनकी मौत के बाद करीबी दोस्त और एक्टर सलमान खान को बड़ा झटका लगा है। ऐसे में फैंस एक्टर की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं।
बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। इससे पहले उन्होंने इस साल 14 अप्रैल को सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में अचानक फायरिंग की थी। वहीं सलमान को लॉरेंस गैंग से जान से मारने की धमकी भी मिली थी। इस घटना के बाद से एक्टर की सुरक्षा को लेकर पुलिस काफी सतर्क है। आइए जानते हैं कि सलमान के पास कितनी हाई सिक्योरिटी है।

1. बुलेटप्रूफ कार
सलमान खान हमेशा जब भी कहीं जाते हैं तो वह बुलेटप्रूफ कार में ही सफर करते हैं। इस कार में कोई भी चाहकर उन पर हमला नहीं कर सकता।
2. वाई प्लस सिक्योरिटी
जब से सलमान खान को धमकी मिली है तो वह हमेशा वाई प्लस सिक्योरिटी के साथ चलते हैं। इसमें 11 जवान और उनके साथ 2-4 कमांडो और पुलिसकर्मी होते हैं। एक्टर की सुरक्षा के लिए सभी जवान खास ख्याल रखते हैं।
3. सलमान खान के साथ रहते हैं शेरा
सलमान खान जहां कहीं भी जाते हैं उनके बॉडीगार्ड शेरा साए की तरह हमेशा साथ रहते हैं। कोई भी अगर सलमान के मिलने की कोशिश करता है फिर किसी भी एयरपोर्ट में फैन भाईजान के साथ सेल्फी लेता है तो उसे सबसे पहले शेरा साइड कर देते हैं। बता दें कि, शेरा सलमान खान के लिए सिर्फ बॉडीगार्ड नहीं बल्कि उनके परिवार की तरह है। वह कई सालों से एक्टर के साथ ही दिखते हैं।
बता दें कि, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान को मुंबई पुलिस ने घर रहने की सलाह दी है। वहीं एक्टर के परिवार वालों ने लोगों से अपील की है कि वह फिलहाल सलमान से मिलने ना आएं। इस घटना के बाद खान परिवार काफी परेशान है। अब सवाल उठता है कि क्या लॉरेंस गैंग से सलमान खान माफी मांगेगे या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications