सलमान खान ने इस हिरोइन को दी खुली धमकी, बोले- 'देखना मैं क्या करता हूं'

Salman Khan Controversy: सलमान खान हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। इन दिनों वो अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग कर रहे हैं। ये फिल्म ईद पर रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। फिल्म के सेट से भी सलमान खान के कई किस्से सामने आते रहे हैं। हम अपनी इस खबर में आपको तेरे नाम फिल्म के सेट का बताने जा रहे हैं। जब सलमान खान ने एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णनन को धमकी दी थी।

इंदिरा ने तेरे नाम में निर्जला (भूमिका चावला) की बड़ी बहन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक सीन था, जहां इंदिरा के किरदार को सलमान खान के गाल में थप्पड़ मारना था। लेकिन इस सीन से ठीक पहले सलमान खान ने इंदिरा को धमकाया था। जिसके बाद वो काफी डरी हुई थीं।

salman khan controversy

दरअसल, एक इंटरव्यू में इंदिरा ने ये वाक्या सुनाया था। उन्होंने कहा, मुझसे सलमान खान ने ऐसी बात की, जिससे मैं डर गई थी। उन्होने कहा कि इंदिरा अगर मुझे थोड़ा सा भी लगा तो तुम देखना फिर मैं क्या करता हूं। मैं हंगामा खड़ा कर दूंगा। उनकी ये बात सुनकर मैं काफी डर थी और सीन के वक्त मेरे हाथ भी कांप रहे थे। मुझे बाद में पता चला कि वो मस्ती कर रहे थे। लेकिन मुझे उनके साथ काम कर बहुत अच्छा लगा। बहुत कंफर्टेबल भी थी, शूटिंग के समय। वो बहुत बड़े प्रैंकस्टर हैं।

वसै ये कोई पहला मौका नहीं है जब सलमान के साथ शूटिंग के ऐसे किस्से किसी ने बताया हो। सलमान मिथुन के साथ भी प्रैंक कर चुके हैं। लोग उन्हें जितना मूडी समझते है, वो उतने ही मजाकिया भी हैं। बता दें, तेरे नाम साल 2003 में रिलीज हुई थी। ये उस साल की बड़ी हिट बनी थी। फिल्म में सलमान खान के साथ भूमिका चावला और रवि किशन अहम रोल में थे। तेरे नाम को दिवंगत एक्टर डारेक्टर सतीश कौशिक ने डायरेक्ट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+